Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Fashion Tips: बकरीद पर हिना खान के 5 एलिगेंट लुक्स, जो आपको बनाएंगे पार्टी क्वीन
Fashion Tips For Eid-Ul-Adha 2025: भारत में 7 जून 2025 को बकरीद धूमधाम से मनाई जाएगी। इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और ग्रेसफुल दिखे। अगर आप भी इस बार ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो हिना खान के ये 5 स्टाइलिश और एलिगेंट लुक्स ज़रूर ट्राई कर सकती हैं।
वैसे भी हिना खान का स्टाइल सेंस हमेशा चर्चा में रहता है खासकर उनके ट्रेडिशनल आउटफिट्स तो फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं। तो चलिए, देर न करते हुए नजर डालते हैं उनके 5 बेस्ट लुक्स पर, जो इस ईद पर आपको भी बना सकते हैं पार्टी की क्वीन! जल्दी से स्टाइल देखिए और निकल जाइए शॉपिंग के लिए।
1. अनारकली सूट विद हेवी दुपट्टा
हिना का फ्लोई और ग्रेसफुल अनारकली सूट लुक बकरीद के लिए परफेक्ट है। खासकर अगर आप किसी फैमिली गेट-टुगेदर में जा रही हों। इसे जड़ीदार दुपट्टे और झुमकों के साथ पेयर कर सकते हैं। साथ में बालों में जूड़ा बनाएं और माथे पर छोटा मांग टीका लगाएं तो और भी सुंदर लगेंगी।
2. पेस्टल शरारा सेट
हिना खान का शरारा लुक बहुत ही खास है। अगर आप ईद के मौके पर सबसे अलग और खास दिखना चाहते हैं तो पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, बेबी पिंक कलर को ट्राई कर सकते हैं।

हिना का शरारा लुक बेहद रॉयल दिखता है। लुक को और भी खास बनाने के लिए आप स्लीक हेयर स्टाइल और मिनिमल जूलरी से लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
3. चिकनकारी कुर्ता
लखनवी चिकनकारी कुर्ता हिना की स्टाइल का सिग्नेचर बन गया है। व्हाइट या स्काई ब्लू शेड्स इस गर्मी में रिफ्रेशिंग लगते हैं। अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो हिना का चिकनकारी कुर्ता लुक ट्राई कर सकती हैं। साथ में सिल्वर झुमके और मोजड़ी के साथ परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
4. एम्ब्रॉएडरी हैवी सूट
हिना का एम्ब्रॉएडर्ड हैवी स्टाइल सूट कंफर्ट के साथ ग्लैमर लुक देता है। बकरीद की नमाज या दिन के आयोजन में ये बहुत एलिगेंट दिखेगा। अगर आप इस तरह के आउटफिट को पहनती हैं तो सबसे हसीन लगेंगी और लोगों की नजर आप पर ही टिक जाएगी। एक काम और कर लें कि बेल्ट के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें।
5. ट्रेडिशनल साड़ी लुक विद ए मॉडर्न ट्विस्ट
हिना की साड़ी स्टाइलिंग हमेशा ऑन पॉइंट रहती है। ब्राइट रंगों वाली साड़ी को भी आप बकरीद के मौके पर पहन सकती हैं। साड़ी के लिए तो वैसे भी कहा जाता है कि भारतीय नारी साड़ी में बहुत अच्छी लगती हैं। ऐसे में साड़ी पहनकर जब आप पार्टी में जाएंगी तो सभी की निगाहें आप पर ही टिक जाएगी।
आप साड़ी के साथ एलिगेंट लुक के लिए बाल खुले छोड़ सकती हैं या लो बन बना सकती हैं और साथ में स्मोकी आई मेकअप कर लेंगी तो चार चांद लग जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications