Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
शौहर भी हो जाएंगे आपके खूबसूरती पर फिदा, जब ईद पर खूबसूरत जोड़े के साथ पहनेंगी आप ये चांद बालियां
Chand Baliyan Earrings For Eid : महिलाओं में चांद बाली बहुत ही पॉपुलर है। इनकी खासियत ये है कि ये हर ड्रेस के साथ मैच कर जाती है। इस ईयररिंग का नाम इसके शेप की वजह से पड़ा है। ये बालियां दिखने में आधे चांद की तरह दिखती हैं।
ब्राइडल ज्वेलरी में भी चांद बालिया की डिजाइन काफी पसंद की जाती है। शादी-ब्याह से लेकर खास फंक्शन में महिलाएं इस डिजाइन के इयररिंग्स पहनना काफी पसंद करती हैं और मार्केट में चांद बाली के कई ऑप्शन मौजूद हैं।
अगर इस ईद पर आप भी अपने शरारा-गरारा या नए जोड़े के साथ चांद बालियां ढूंढ रही हैं, तो हम आपको यहां बता रहे हैं सेलेब अप्रूव्ड कुछ डिजाइंस, जिन्हें पहनकर आप सेलेब्रेटिज जितनी खूबसूरत दिख सकती हैं और यकीनन आपके लुक को देखकर आपके शौहर भी आपके लुक के कायल हो जाएंगे।

डबल चांद बालियां ईयररिंग
दीपिका पादुकोण का ये हैवी सा डबल चांद बालियां डिजाइन ईयररिंग आपके ईद के जोड़े के साथ काफी खूबसूरत लगेगा। आपको इन ईयररिंग के साथ दूसरी ज्वैलरी पहनने की भी जरुरत नहीं है।

चांद सितारा बालियां ईयररिंग
कृति सेनन की ये चांद-सितारा बालिया भी आपके ईद लुक में चार-चांद लगा सकता है। ये ईयररिंग्स आपके शरारा या सूट के साथ काफी अच्छा लगेगा।

कुंदन की चांद बालियां
कुंदन की चांद बालिया इन दिनों ब्राइडल लुक के लिए काफी पसंद की जाती है। अगर आप इस ईद पर रॉयल लुक चाहती हैं तो आप अपने लिए कुंदन की बनी चांद बालियां पहन सकती हैं।

पोलकी चांद बालिया
सोनम कपूर की ये कुंदन पोलकी डिजाइन की चांद बालियां ईद पर आपके लुक को बेहतरीन बना देगा। अगर आपकी शादी के बाद पहली ईद हैं तो आप ऐसी चांद बालियां पहनकर खूबसूरत लुक ट्राय कर सकती हैं।

मल्टी लेयर चांद बालियां
मल्टी लेयर चांद बालियां डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहती हैं। ये आपके लुक को खूबसूरत और फेस्टिव टच दे सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
