Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शरारा से लेकर सूट तक पर बेहद क्लासी लुक देते हैं ये चोकर सेट, ईद पर इस तरह करें इन्हें स्टाइल
Choker Necklace Design For Eid : लहंगा हो या सूट इन दिनों चोकर नेकलेस बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। वैसे चोकर सेट हमेशा से फैशन में रहे हैं। सदियों से नानी-दादी के जमाने से चोकर सेट जूलरी का हिस्सा रहे हैं।
अगर आप शादी-फंक्शन में रॉयल लुक चाहते हैं तो गले में चोकर नेकलेस पहन लें। आपका लुक कम्पलीट हो जाएगा। अगर आप भी ईद में अपने लुक को इनहैंस करना चाहती हैं तो आप भी बॉलीवुड दीवाज की तरह ये चोकर ट्राय कर सकती हैं।

चांद बालिया डिजाइन चोकर
अगर आप इस ईद पर लहंगा या शरारा पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का हैवी चांद बाली डिजाइन चोकर पहन सकती हैं। अगर आप इसके साथ चांद बालियां पहनेंगी तो आपका लुक और निखर जाएगा। मगर आप इसे बिना ईयररिंग के और मेकअप के साथ पहनेंगी तब भी आपका डिफरेंट लगेगा। अपने इस चोकर की खूबसूरती को निखारने के लिए बालों को बांधकर रखें।

लाइट चोकर
अगर आप हैवी की जगह कुछ लाइट चोकर पहनना चाहती है जो आपके आउटफिट को मेच करे तो आप अनन्या पांडे की तरह ड्रेसअप कर सकते हैं। इसके अलावा इसे सूट के साथ भी मैच कर सकती हैं।

कुंदन चोकर
अगर आपको कुंदन चोकर पसंद हैं, तो आप ईद पर शाही बेगम लुक के लिए कुंदन चोकर भी पहन सकती हैं यह आपके हर जोड़े के साथ खूब फबेगा और आपको रानी-महारानी जैसा लुक देगा।

ग्रीन चोकर
इन दिनों ग्रीन एमरल्ड खूब ट्रेंड में हैं। अब इस रंग के चोकर भी ट्राय कर सकते हैं। इस कलर आपके हर ड्रेस के साथ मिसमैच होकर आपको खूब हाईलाइट करेगा। इस रंग के चोकर को पहनकर भी आप तैयार हो सकती हैं।

पोलका चोकर
पोलकी चोकर दिखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं। उतनी ही पहननी में भी खूबसूरती नजर आती हैं। आप इस शाही चोकर को ईद पर अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
