Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fashion Face-Off : Ankita Lokhande या Kareena Kapoor, ग्रीन शिमरी गाउन में कौन सी एक्ट्रेस लग रही हैं कमाल?
Kareena Kapoor Khan vs Ankita Lokhande: करीना कपूर जहां भी जाती है अपने स्टाइल और ग्लैमर से चार चांद लगा देती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान को दुबई में एक कार्यक्रम में देखा गया, जहां उन्होंने सब्यसाची के ही शानदार डिजाइन वाला शिमरी गाउन पहना था। उनके इस लुक की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन इनके इस लुक के वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने में पर भी आ गई हैं।
ट्रोलर्स ने करीना कपूर की ड्रेस की तुलना बिग बॉस 17 फेम अंकिता लोखंडे की कॉपी बताते हुए उन्हें घेर लिया हैं। दरअसल जिस ड्रेस में बेबो का लुक सुर्खियों में बना हुआ हैं। ठीक वैसे सालों पहले अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

आइए एक नजर डालते हैं दोनों ही एक्ट्रेस के लुक पर देखते हैं कि दोनों में से कौन इस लुक में ज्यादा कयामत ढा रहा है।

करीना कपूर का लुक
करीना कपूर का ये ओशियन ग्रीन रंग का गाउन फर्श तक लंबा था और इसकी स्ट्रिप और हार्ट शेप नेकलाइन इस आउटफिट को और भी खूबसूरत बना रहा था। करीना ने अपने इस शानदार गाउन के साथ मैचिंग हील्स और क्लच भी कैरी किया था। उन्होंने सब्यसाची का ही एक खूबसूरत नेकलेस ड्रेस को मैच करते हुए पहना था, जिसमें एक बड़ा नीला पत्थर लगा हुआ था। यह नेकलेस टाइटैनिक फिल्म के 'हार्ट ऑफ द ओशन' हार की याद दिला रहा था। अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था और हल्की वेव्स दी थीं। उनका मेकअप भी बहुत ही सिंपल और खूबसूरत था, जिसमें मस्कारा, स्मोकी आईशैडो, ब्लश और न्यूड लिपस्टिक शामिल थी।

कुछ ऐसा था अंकिता का लुक
2022 में एक ऐसा ही ड्रेस पहने हुए अंकिता लोखंडे नजर आ चुके हैं। जब मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड लेने के लिए पति विक्की जैन के साथ पहुंची थी। एक्ट्रेस ने इस बोल्ड ड्रेस को फैशन स्टोर Aleta से पिक किया था, जिसमें लगा मैचिंग सीक्वेंस उसे शिमरी और ब्लिंग आउटफिट बना रहा था। डीप प्लंजिंग नेकलाइन ने लुक बनाया बोल्ड अंकिता के इस गाउन में फ्रंट पर हॉल्टर डिटेल के साथ प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी, जो उनके लुक को बोल्ड बनाने का काम कर रहा था। अंकिता की ये ड्रेस बैकलेस और हाई थाई स्लिट थी। अंकिता ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लैवंडर शेड के ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहने थे। मिनिमल मेकअप के साथ बालों को मेसी बन में स्टाइल किया था।
दोनों में से किसका लुक है बेहतर?
हालांकि अपने इस लुक की वजह से बेबो ट्रोलर्स के निशाने पर तो आ गई लेकिन वो इस लुक में सच में अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही है। वहीं बात करें अंकिता के लुक की तो वो भी अपने लुक में कमाल की दिख रही हैं। दोनों ही एक्ट्रेस का ड्रेस पैटर्न काफी हद तक मिलता जुलता हैं लेकिन दोनों की स्टाइलिंग में काफी अंतर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
