Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Alia-Deepika के आइकॉनिक लुक्स को रिक्रिएट कर चुकी हैं फैशन इन्फ्लुएंसर Nancy Tyagi, यहां देखें फोटोज
फैशन क्रिएटर नैंसी त्यागी खुद की सिली हुई ड्रेस पहनकर कान के रेड कारपेट पर पहुंची। उनकी क्रिएटिविटी और जज्बे को देख हर इंडियन को उनपर गर्व महसूस हो रहा था। उत्तर प्रदेश के बागपत के एक छोटे से गांव की रहने वाली नैंसी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।
वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद से सिली हुई स्टाइलिश आउटफिट की वीडियो, रील्स और फोटोज शेयर करती रहती हैं। नैंसी बॉलीवुड दिवाज के आइकॉनिक लुक्स को रीक्रिएट करके इन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

नैंसी के इंस्टाग्राम में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के के ऑइकॉनिक लुक्स रिक्रिएशन आउटफिट्स की कई फोटोज मौजूद हैं। यहां देखते हैं नैंसी के इन फेमस ऑइकॉनिक लुक्स-
आलिया भट्ट का अनंत अंबानी के हस्ताक्षर समारोह का लुक
आलिया भट्ट ने अनंत अंबानी के हस्ताक्षर समारोह के दौरान ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे नैंसी ने रिक्रिएट कर 24 घंटों में अपने लिए हुबहू ड्रेस बना ली थी।
आलिया भट्ट के ब्लैक वेलवेट साड़ी
आलिया भट्ट अपनी सीरिज पोचर की स्क्रीनिंग के लिए लंदन पहुंची थी। जहां वो सब्यसाची की डिजाइन की हुई ब्लैक वेलवेट साड़ी में नजर आई थी। अपने इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने गले में मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस और स्टड पहनकर पूरा किया था। नैंसी ने भी आलिया के लुक को हुबहु कॉपी करने के लिए ऐसी ही साड़ी लेकर लुक रिक्रिएट किया था।

आलिया भट्ट का मेटेलिक ग्रे गाउन
नैंसी ने आलिया भट्ट के 'रेड सी फैशन फेस्टिवल' मैटेलिक ग्रे गाउन को रिक्रिएट कर अपने लिए भी बिल्कुल एक जैसी फ्यूशिया फूलों से सजी हुई पफी स्लीव्स वाला आउटफिट तैयार किया था।
दीपिका का 'आईफा अवॉर्ड्स लुक
दीपिका का 'आईफा अवॉर्ड्स' का आइकॉनिक लुक भी नैंसी अपने इंस्टाग्राम ब्लॉग के लिए रिक्रिएट कर चुकी है।
दीपिका पादुकोण का ऑस्कर लुक
जब दीपिका ने मार्च 2023 में '95वें अकादमी पुरस्कार' पर 'नाटू नाटू' सॉन्ग को रिप्रेजेंट करने के दौरान ब्लैक कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। नैंसी ने दीपिका के इस ऑइकॉनिक लुक को रिक्रिएट कर फैंस को इम्प्रेस कर दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
