Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Fashion Tips and Tricks: बॉडीकॉन ड्रेस में दिखना है स्लिम, इन फैशन ट्रिक्स को करें फॉलो
बॉडीकॉन ड्रेसेस आपके लुक्स को निखारने में मदद करते हैं। लेकिन कई लोगों को मानना है कि ऐसे कपड़े सिर्फ पतले लोगों पर ही अच्छे लगते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। बॉडीकॉन ड्रेस में आपका लुक पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह कैरी कर रही हैं।
बॉडीकॉन ड्रेसेस आपके शरीर के आकार की परवाह किए बिना आपको स्टाइलिश दिखाने का काम करता है। आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप किसी भी बॉडी शेप के साथ इस तरह की ड्रेसेस में एक्ट्रेक्टिव दिख सकती हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस में स्लिम दिखने के टिप्स
1. कमर पर करें बेल्ट का इस्तेमाल
बॉडीकॉन ड्रेस के साथ कमर प बेल्ट लगाने से आप पतले दिखते हैं। बॉडीकॉन ड्रेसेस पहले से ही सुपर-फिटिंग के होते हैं जो सिर्फ बेल्ट लगाने से आपके आउटफिट को अलग ही लुक देने का काम करते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी इलास्टिक या टाइट-फिटिंग बेल्ट के साथ अपने आउटफिट को पूरा न करें। क्योंकि बॉडीकॉन ड्रेसेस पहले से ही फॉर्म-फिटिंग होती हैं, टाइट बेल्ट आपकी कमर और पेट के आसपास फोल्ड बना सकते हैं।
2. ड्रेस के अपर पार्ट को बनाएं एक्ट्रेक्टिव
बॉडीकॉन ड्रेस में आप ऑफ-शोल्डर या लो-नेक ड्रेस चुनें। ऐसे आउटफिट आपके निचले शरीर के बजाय आपकी गर्दन और कंधों पर लोगों का ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
3. ड्रेस के नीचे लेयर करें शेपवियर
शेपवियर आपकी ड्रेस के नीचे आपके फॉर्म को स्मूद करने में मदद करता है। बॉडीकॉन ड्रेसेस बहुत स्किन-टाइट होती हैं जिस कारण आप उसे पहनने से बचते हैं। लेकिन शेपवियर आपको पतला दिखाने के साथ ड्रेस में आपको एक अच्छा फिगर फ्लॉन्ट करने का भी मौका मिलता है।
4. डार्क कलर को चुनने की करें कोशिश
काले रंग या कोई डार्क शेड्स आपको पतला दिखाने में मदद कर सकता है। डार्क कलर आपके पूरे आउटफिट में स्लिमिंग प्रभाव पैदा करने की कोशिश करता है। काले या नेवी ब्लू जैसे डार्क साइड पैनल वाले कपड़े भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
5. लॉन्ग ड्रेसे को चुनें
लॉन्ग ड्रेस लगभग हर बॉडी टाइप पर स्टाइलिश लगती है। छोटे कपड़े आपकी जांघों पर अधिक जोर दे सकते हैं। मोटे लोगों के लिए लॉन्ग लेंथ के आउटफिट्स बेस्ट ऑप्शन है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
