Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fashion Tips for Collage Going Girls: कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बजट में स्टाइलिश और बेहतरीन आउटफिट आइडियाज
Fashion Tips for Collage Going Girls: यूनिवर्सिटी और कॉलेज का नया सेशन स्टार्ट हो चुका है और आपके लिए लाइफ का एक नया वक्त भी शुरू हो चुका है। लेकिन जो गर्ल्स पहली बार कॉलेज जा रही होती हैं उनके मन में कई तरह के डर के साथ ख्वाब भी होते हैं साथ ही एक टेंशन भी। ये टोंशन होती है अपने आउटफिट को लेकर। नई जगह, नये लोग के बीच में कैसे आउटफिट पहने कि आप स्टाइल में भी लगें और सोबर भी हो तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको इस टेंशन से निजात दिलाने वाले हैं और आपके लिए कॉलेज आउटफिट आइडियाज देने वाले हैं।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए सबसे टफ काम होता है अपने लिए आउटफिट्स का सेलेक्शन करना। क्योंकि वो कॉलेज कैसे भी आउटफिट पहन नहीं जाना चाहतीं है।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स फैशनेबल दिखने के साथ ही सिंपल भी दिखना प्रिफर करती हैं तो वो ऐसे कपड़े अपने लिए चुने जो उनके लिए कंफर्टेबल भी हों, क्योंकि उनको अपनी क्लासेज के लिए जाना पड़ता है। कई बार क्लास अलग-अलग बिल्डिंग भी होती है।

वहीं कई गर्ल्स ने ऐसे सबजेक्ट्स भी लिए होते हैं जिनके लिए उनको रिसर्च वर्क के लिए बाहर भी जाना पड़ता है। इसलिए आउटफिट कंफर्टेबल हो ये सबसे अहम है।

दूसरी बात कॉलेज गोइंग गर्ल्स आउटफिट्स पर बहुत ज्यादा पैसे नहीं कर सकती हैं, क्योंकि उनके पास लिमिटेड सोर्स होता है पैसों का। वो अपने पैरेंट्स पर ही डिपेंड होती हैं, इसलिए ऐसे कपड़े खरीदने की कोशिश करें जो लॉन्ग टाइम चलें और दिखने में भी अच्छे हों। अगर आप फैशन ट्रेंड के हिसाब से चलेंगी तो रोज ही नए-नए तरह के फैशन आते रहते हैं। उसको फॉलो करने के चक्कर में आप परेशानी में पड़ जाएंगी, क्योंकि आपको अपने बजट को देखकर चलना है।

आप अपने डेली आउटफिट्स में ही एक्सपेरिमेंट्स कर सकती हैं। जींस के साथ ही आप कुर्तियां, टॉप या फिर टी-शर्ट कैरी करें। ये काफी किफायती होने के साथ ही आरामदायक भी होते हैं।

वहीं आप टी-शर्ट के साथ ब्लेजर, या फिर टी-शर्ट और स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट भी काफी अच्छी लगती हैं।

आप ब्व़ॉयफ्रेंड टी-शर्ट के साथ बैगी जींस भी स्टाइल कर सकती हैं। ये इन दिनों ट्रेंड में हैं, साथ इसे आप कभी भी पहन सकती हैं।

सलवार सूट तो ऑल टाइम बेस्ट हैं। वहीं आप इसमें भी पटियाला सूट या फिर चिकनकारी सूट भी स्टाइल कर सकती हैं।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स को सबसे ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। फिर उसके बाद स्टाइल पर। क्योंकि आप अपने डेली वियर में भी स्मार्ट लग सकती हैं बस आप यहां बताए गये टिप्स को फॉलो करें।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
