Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vidya Balan Blouse Designs: साड़ी क्वीन विद्या बालन के स्टाइलिश और कंफर्टेबल ब्लाउज़ डिजाइन ट्रेंड में आए
Film neeyat: Try these Vidya balan blouse designs- विद्या बालन करीब चार साल के बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं अपनी मर्डर मिस्ट्री फिल्म नीयत के साथ। विद्या को साड़ी में देखते हैं, उनका साड़ी स्टाइल कमाल का होता है। वो अपने साड़ी लुक में बहुत ही गॉर्जियस नजर आती हैं।

विद्या बालन करीब चार साल के बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं अपनी मर्डर मिस्ट्री फिल्म के साथ। इस फिल्म में विद्या का लुक थोड़ा हटकर है, लेकिन विद्या तो अपने हर लुक में कमाल की लगती हैं। चाहे वो वेस्टर्न आउटफिट में हो या फिर अपने साड़ी में वो सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। लेकिन खास तौर से आप विद्या को साड़ी में देखते हैं, उनका साड़ी स्टाइल कमाल का होता है। वो अपने साड़ी लुक में बहुत ही गॉर्जियस नजर आती हैं। विद्या बालन पर साड़ी का हर फैब्रिक सूट करता है, चाहे वो सिक्विन साड़ी पहने या फिर शिफॉन की कमाल की लगती हैं। विद्या के साड़ी के साथ ही ब्लाउज डिजाइन भी काफी स्टाइलिश नजर आते हैं। आप भी विद्या बालन के स्टनिंग ब्लाउज़ डिजाइन को कैरी कर सकती हैं।
पीच कलर की इस प्लेन साड़ी में विद्या कमाल की लग रही हैं। अपनी कॉटन की साड़ी में विद्या अपने खूबसूरत मुस्कान के साथ हैं,इनका ब्लाउज डिजाइन भी काफी सादा सा है जो उन पर काफी फब रहा है। विद्या ने डीप नेक ब्लाइज़ कैरी किया है, जिस पर उन्होंने साड़ी का पल्ली काफी सहजता के साथ डाला है।
विद्या बालन के इस साड़ी लुक में आप भी गॉर्जियस लगेंगी अगर आप इसे कैरी करती हैं। गर्मियों और मानसून के लिए कट स्लीव ब्लाउज बहुत ही कंफर्टेबल होते हैं। साथ में डायमंड शेप नेक स्टाइल आपकी साड़ी पर विद्या की तरह अच्छा लगेगा।
वहीं आप बंद गले का एल्बो स्लीव्स ब्लाउज कैरी विद्या बालन के इस साड़ी लुक के साथ पहन सकती हैं। ये आपका खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
कॉलर स्टाइल वाला ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है, साथ ही विद्या के इस साड़ी लुक पर बेहतरीन नजर आ रहा है। आप चाहें तो इस लुक को कॉपी कर सकती हैं, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है।
Image Courtesy- instagram.com/balanvidya



Click it and Unblock the Notifications
