Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Fashion Tips: सफेद जीन्स में चाहिए अक्ट्रैक्टिव लुक, इन स्टाइलिश तरीकों से कैरी करें टॉप और शर्ट्स
सफेद जीन्स पहनना हम सभी को काफी पसंद होता है, लेकिन अक्सर इसके जल्दी गंदे होना, या फिर इसके साथ किस तरह के कपड़े कैरी करें, इस बारे में सोच कर ही कंफ्यूज हो जाते हैं।
अगर आप भी सफेद जीन्स पहनना चाहती है लेकिन इस बात को लेकर कंफ्यूज है तो फिक्र न करें। अगर हमें अपने आउटफिट्स को सही तरीके से स्टाइल करने का टैलेंट है तो सफेद जीन्स को स्टाइल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइए जानते हैं सफेद जीन्स के साथ आप किस तरह के टॉप और शर्ट पेयर कर सकते हैं।

सफेद जीन्स को स्टाइल करने के टिप्स
- आप अपनी सफेद जींस को नीले रंग के शेड की किसी भी चीज़ के साथ, डेनिम शर्ट, नेवी ब्लू या एक्वा स्पेक्ट्रम के साथ पेयर कर सकते हैं। हम सभी के वार्डरॉब में डेनिम शर्ट शामिल होता है, तो आप बिना सोचे ही सफेद डेनिम के साथ पेयर कर सकते हैं।
- सफेद रिप्ड जींस के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप कैरी करना काफी फैशन ट्रेंड है। ऐसे में आप ऑफ शोल्डर टॉप के साथ भी इसे कैरी कर सकते हैं। लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने के लिए आप गुलाबी रंग के ज्वेलरी और लंबे इयररिंग्स के साथ इसे पेयर करें।
- सफ़ेद जींस आपके लुक्स को बदलने के लिए काफी है, इसलिए आप अगर इसके साथ अपने कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इसके साथ ढीले चेकर्ड शर्ट कैरी कर सकते हैं। आप अपनी शर्ट से पेट पर नॉट बना सकते हैं, और इसके साथ मेसी बन, व्हाइट स्नीकर्स, स्लिंग बैग कैरी कर लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
- ब्लैक रफल्ड टॉप व्हाइट जींस के साथ काफी क्लासी लगते हैं। इस तरह के टॉप आपके लुक को ज्यादा अक्ट्रैक्टिव दिखाने का काम करता है। अपने इस लुक को बैलेंस करने के लिए आप इसे फ्लैट सैंडल्स के साथ पहने और मेकअप भी हल्का रखें।
- चोकर स्टाइल टॉप के साथ आपको किसी एक्सेसरीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में ये आपके सफेद जीन्स के साथ भी अच्छा लुक देगा।
- अगर आप सफेद जींस पहनने के शौकीन हैं और आपने स्टाइलिंग को बेसिक रखना चाहते हैं तो मैचिंग सेट स्टाइल कर सकते हैं। आप सफेद रंग की कुर्ती, टॉप, अपनी पसंद के अनुसार कैरी कर सकती हैं।
- आप सफेद जीन्स के साथ चमकदार लाल टॉप और एक्सेसरीज़ पहन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ अपनी ब्रंच या लंच मीटिंग या कोई स्पेशल डेट पर आप जा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
