Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
ये आउटफिट आपको दिखा सकती है हाइट में बौना, इन ड्रेसिंग स्टाइल से खुद को दिखाएं लॉन्ग एंड स्मार्ट
हमारे कपड़े हमारी हाइट और फैट को दिखाने और छुपाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। हम कपड़े खरीदने और उन्हें स्टाइल करने से पहले अपने बॉडी टाइप के साथ हाइट के बारे में भी सोचते हैं ताकि पहने हुए कपड़े हम पर अच्छे लगे।
ऐसे में छोटी हाइट की लड़कियों के सामने ये सही कपड़ों को चनने की समस्या काफी आम है। ऐसी लड़कियां कपड़े पहनते समय काफी कंफ्यूज नजर आती है। जिस कारण वो ऐसे आउटफिट कैरी कर लेती हैं जिसमें उनकी हाइट और ज्यादा छोटी दिखने लगती हैं। कम हाइट वाली महिलाओं और लड़कियों को कपड़े खरीदते या पहनते समय कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

छोटी हाइट की लड़कियों के लिए स्टाइलिंग टिप्स
1. हाई-वेस्टेड बॉटम्स है बेस्ट ऑप्शन
छोटी हाइट की लड़कियों के लिए हाई-वेस्टेड पैंट्स, स्कर्ट्स और शॉर्ट्स लंबे पैरों का एक भ्रम पैदा करने में मदद मिलती है, जिससे आपको लंबा दिखने में मदद मिलती है। अपने लुक को और अट्रेक्टि बनाने के लिए आप इनके साथ टॉप टक-इन करके पेयर करें।
2. प्रिंटेड ड्रेस को बनाएं अपनी पसंद
वर्टिकल स्ट्राइप्स, पिनस्ट्रिप और वर्टिकल पैटर्न्स जैसी शॉर्ट ड्रेसेस आपके हाइट को कुछ इंच बड़ी दिखाने का काम करते हैं।
3. मोनोक्रोमैटिक आउटफिट करें कैरी
सिर से पैर तक एक ही रंग के कपड़े पहनने से आपका लुक लंबा दिखता है। मोनोक्रोमैटिक ड्रैसेस आज कल काफी ट्रेंड में भी हैं, ऐसे में आप अपने लिए एक मोनोक्रोमैटिक आउटफिट जरूर चुनें।
4. फिटिंग के कपड़े पहनें
कई लड़कियों को ओवरसाइज्ड कपड़े पहनना काफी पसंद होता है। ओवरसाइज़्ड आउटफिट छोटी हाइट की लड़कियों के ऊपर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए ओवरसाइज कपड़ों को पहनने से बचें और फिटिंग के कपड़े पहनें।
5. हाई हील्स करें कैरी
लड़कियां अपनी हाइट बढ़ाने और खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए हाई हील्स पेयर करती हैं। ऐसे में ट्रांसपेरेंट या स्किन कलर से मिलती हुई हाई हील्स या जूते पैयर करें ताकि आपकी हाइट लंबी होने का एक भ्रम पैदा हो सकें।
6. शॉर्ट ड्रेस में दिखेंगी क्यूट
अगर आपकी हाइट भी छोटी है तो आप शॉर्ट ड्रेसेस को कैरी करें। शॉर्ट ड्रेस आपकी हाइट में एक इल्लुजन जोड़ने में मदद करेगी, जिसके कारण आपकी हाइट लंबी दिखेगी।



Click it and Unblock the Notifications
