Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मोटी बाजुओं के कारण नहीं होना पड़ेगा शर्मिन्दा, बस अपनाएं यह फैशन ट्रिक्स
अमूमन महिलाएं खुद को इस तरह से स्टाइल करना चाहती हैं कि वह सबसे अलग व ब्यूटीफुल नजर आएं। हालांकि, हर महिला अपने आप में अलग व खास है। ऐसे में जब खुद को स्टाइल करने की बात आती है तो उन्हें इसी बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। हर महिला की फिगर एकदम परफेक्ट हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, हमेशा अपनी बॉडी की खूबियों व खामियों को ध्यान में रखकर ही खुद को स्टाइल करना चाहिए। मसलन, अगर आपकी बाजुएं मोटी हैं तो ऐसे में आप स्लीवलेस पहनने से कतराती होंगी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप हरदम फुल स्लीव्स ही पहनें। ऐसी कई फैशन ट्रिक्स हैं, जो आपके लुक को एन्हॉन्स करने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फैशन ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं-

स्टिच करवाएं लेस स्लीव्स
यह एक ऐसी फैशन ट्रिक है, जो यकीनन आपके बेहद काम आने वाली हैं। जब आप खुद को एक डिफरेंट तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप लेस स्लीव्स के ऑप्शन को चुनें। इससे आपको कई लाभ होंगे। सबसे पहले तो यह आपके सिंपल से आउटफिट को एक डिजाइनर लुक देगा। वहीं, दूसरी ओर यह थिक ऑर्म्स को थिन दिखाने में मदद करता है, जिससे आपका ओवर ऑल लुक बैलेंस नजर आता है।

पहनें एसिमेट्रिकल टॉप
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने लुक के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं। वहीं, दूसरी ओर आप अपने लुक को स्टनिंग भी दिखाना चाहती हैं तो आपको एसिमेट्रिकल टॉप पहनने पर विचार करना चाहिए। मोटी बाजुओं की महिलाओं के लिए यह बेहतरीन फैशन आउटफिट है। दरसअल, जब आप इन्हें कैरी करती हैं तो यह आपके ऑर्म्स एरिया के चारों ओर लाइन को ब्रेक करता है। जिसके कारण आपका लुक अधिक थिन व स्लिम नजर आता है।

पहनें स्ट्रैपलेस आउटफिट
जिन महिलाओं की बाजुएं मोटी होती हैं, उन्हें लगता है कि वह स्लीवलेस नहीं पहन सकती हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। स्ट्रैपलेस एक ऐसा स्टाल है, जो आपको एलीगेंट लुक देने के साथ-साथ मोटी बाजुओं को भी बैलेंस लुक देता है। हालांकि, इस लुक में आप ओपन हेयर, एक खूबसूरत नेकपीस अवश्य कैरी करें ताकि किसी का भी ध्यान आपकी मोटी बाजुओं पर ना जाएं।

पहनें वी नेकलाइन आउटफिट
अगर आप केजुअल्स में भी ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं और अपनी मोटी बाजुओं को भी थिन दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप वी नेकलाइन आउटफिट पहन सकती हैं। जब आप इस आउटफिट को कैरी करती हैं तो कंधों से कमर तक सिल्हूट को परिभाषित करने में मदद करता है, जिससे आपकी बाजुएं भी अधिक शेप में नजर आती हैं।

पहनें स्टाइल स्टेटमेंट नेकपीस
अगर आप चाहती हैं कि आपके ओवर ऑल आउटफिट में किसी का ध्यान आपकी मोटी बाजुओं पर ना जाए तो ऐसे में आप इस फैशन ट्रिक को अपनाएं। आपको बस इतना करना हैं कि आप एक स्टाइल स्टेटमेंट नेकपीस को पहनें या फिर डिफरेंट पेंडेंट की लेयरिंग करें। इस तरह हर किसी का ध्यान सबसे पहले नेक एरिया पर जाएगा, जिससे आपकी बाजुएं खुद ब खुद स्लिमर लुक देंगी।

ब्रॉड स्लीव्स से रहें दूर
कुछ महिलाएं अपनी मोटी बाजुओं को छिपाने के लिए अत्यधिक लंबी स्लीव्स पहनने लग जाती हैं। लेकिन वास्तव में इसका रिवर्स इफेक्ट पड़ता है। दरअसल, जब आप ब्रॉड या अत्यधिक लंबी स्लीव्स को पहनती हैं तो सिल्हूट आम तौर पर मुड़ जाता है। जिससे आपकी बाजुएं और भी अधिक मोटी नजर आती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप ऐसी स्लीव्स स्टिच करवाएं, जो फिटेड हों। ऐसी स्लीव्स आपके लुक को एन्हॉन्स करने में मदद करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
