Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Winter Blouse Design: दीपिका पादुकोण की तरह पहनें सर्दी में स्टाइलिश ब्लाउज, ये हैं ट्रेंडी डिजाइन
Deepika padukone trending blouse designs for winter : सर्दियां आते ही फैशन भी बदल जाते हैं। विंटर वेडिंग सीजन में स्टाइलिश दिखने के लिए आप ब्लाउज के साथ कई तरह के एक्सपैरिमेंट कर सकते हैं।
आप विंटर वेडिंग सीजन में खूबसूरत के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए दीपिका पादुकोण की तरह हाई-नेक या क्लोज़्ड-नेक ब्लाउज जैसे डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। शादियों में रॉयल लुक के लिए आप भी दीपिका पादुकोण की तरह कभी की-होल तो कभी फुल स्लीव्ज़ तो फुल नेक ब्लाउज पहन सकती है। दीपिका ज़्यादातर अपने इन फेवरेट ब्लाउज़ स्टाइल को हैवी चोकर और ट्रेडिशनल स्ट्ड्स के साथ स्टाइल करती हैं।

वैसे इतने सालों से दीपिका एक ही तरह के ब्लाउज़ डिज़ाइन कैरी करती आ रही है। इस तरफ हमारा कभी ध्यान भी नहीं गया। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि दीपिका इन्हें इतनी स्मार्ट्ली स्टाइल करती हैं कि किसी का इस बात पर ध्यान ही नहीं जाता। यहां हम इनके ऐसे ही कुछ कमाल के ब्लाउज़ डिज़ाइन्स शेयर कर रहे हैं जिन्हें आप इस शादी सीज़न ट्राय कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज
दीपिका पादुकोण की ग्रीन सिल्क साड़ी में जिसे इन्होंने पेयर किया था पैरट ग्रीन फुल-स्लीव्ड ब्लाउज़ के साथ। इस ब्लाउज़ का नेक पैटर्न भी क्लोज़्ड-नेक ही था।

फुल स्लीव्स एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
अगर शादी के सीजन में कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो आप भी दीपिका पादुकोण की तरह साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहन सकती हैं। सिंपल साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ खूब सुंदर लगेगा। इसमें आपको नेकलेस पहनने की जरुरत भी नहीं लगेगी

वेलवेट फुल स्लीव्स ब्लाउज
सर्दी के मौसम में वेलवेट फैशन में आ जाता है। आप भी साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज को थोड़ा टिवस्ट करके बेल स्लीव्स के रुप में पहन सकते हैं। साथ में हैवी या खूबसूरत सा नेकलेस इस ड्रेस में खूब लगेगा।

फुल स्लीव्स हाइनेक ब्लाउज
अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए, दीपिका पादुकोण ने क्रीम हाई नेक, फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ यह शानदार गोल्डन मैटेलिक साड़ी पहनी थी। उनके लुक को पन्ना चोकर, मोती की परत वाले नेकलेस के साथ पूरा किया गया था। फुल स्लीव ब्लाउज़ आजकल बहुत चलन में हैं। सर्दियों में आप इस ब्लाउज को पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।

मिक्स एंड मैच फुल स्लीव्स ब्लाउज
विंटर सीजन में साड़ी में स्टाइलिश लुक के लिए आप मिक्स एंड मैच फुल स्लीव्स पहन सकते हैं। इस तरह आप भी शादी में स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।

क्लोज नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज
दीपिका की तरह आप भी फुल स्लीव्स क्लोज नेक ब्लाउज पहनकर सर्दी में बच सकते हैं। इस तरह शादी में आप न सिर्फ खूबसूरत दिख सकती हैं बल्कि ठंड से भी बच जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
