Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Filmfare Awards 2024 : आलिया या करीना, रेडकार्पेट पर किसने मारी बाजी, यहां देखें दोनों के लुक
filmfare awards 2024 red carpet: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हो चुकी है। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर कदम रखते ही बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
एंटरटेनमेंट इंड्रस्ट्री से जुड़ा ये सबसे सम्मानित अवॉर्ड शो इस बार गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में हुआ। इस इवेंट में आलिया भट्ट, करीना कपूर, रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, हरनाज संधू, करिश्मा कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, ओरहान अवत्रामणि, करण जौहर, सैयामी खेर समेत कई सितारों ने शिरकत की।

इवेंट में सबसे ज्यादा अपने लुक से करीना कपूर और आलिया भट्ट की भाभी-ननद के जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी। आइए जानते हैं दोनों के लुक और दोनों ने इस इवेंट पर क्या पहना?
आलिया भट्ट का कस्टम कॉर्सेट-साड़ी लुक
आलिया भट्ट ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में डिजाइनर अनामिका खन्ना लेबल की पर्ल व्हाइट आउट फिट में नजर आई। जहां वो बेहद फ्रेश-फ्रेश नजर आईं। अदाकारा की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत ले गईं। इस कस्टम कॉर्सेट-साड़ी गाउन में एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही थी।

अगर ड्रेस की डिटेलिंग की बात करें तो इस ड्रेस में फूलों से सजे एप्लिक वर्क, फ्रंट थाई हाई स्लिट, एक लंबी ट्रेन बनाने वाला रेशम-साटन का पल्लू, एक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट की डिटेलिंग उन्हें बहुत खूबसूरत लुक दे रहा था। ड्रेस के साथ उन्होंने खूबसूरत पंप हील्स वियर किए हुए थे। और साइड-पार्टेड लॉक हेयरस्टाइल इस ड्रेस के साथ खूब जंच रहे थे।
आलिया भट्ट ने डिजाइनर साड़ी के साथ गले में चोकर नेकलेस कैरी किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने किसी भी तरह की ज्वैलरी नहीं कैरी की थी। आलिया ने अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए सटल मेकअप के साथ लाइट लिपशेड की लिपस्टिक कैरी की थी।
आलिया भट्ट की फिटनेस, स्टाइलिश लुक और कमाल की अदाएं देख फैंस खूब इंप्रेस हो रहे हैं। आलिया ने फिल्मफेयर अवार्ड इवेंट पर जमकर पैपराजी के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। बता दें, आलिया को 69वें फिल्मफेयर अवार्ड में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है।

करीना कपूर का साड़ी विद हॉल्टरनेक ब्लाउज
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर करीना कपूर ने सिंदूरी लाल साड़ी पहनकर भारतीय पहनावे की खूबसूरती और जादू बिखेरा। उन्होंने सोने की गोटा पट्टी और सेक्विन कढ़ाई से सजे रेशम के पर्दे को चुना। इस साड़ी के साथ एक हॉल्टर-नेक स्लीवलेस ब्लाउज उनके इस लुक पर हॉटनेस का तड़का लगा रहा था। करीना कपूर ने अपनी रेड कलर की डिजाइनर साड़ी के साथ सिर्फ कानों में ईयररिंग्स पहने हुए थे। उन्होंने गले में कोई नेकलेस या हाथों में कुछ भी नहीं पहना हुआ था। बावजूद इसके करीना कपूर सिंपल लुक में भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।
करीना कपूर ने इस लाल साड़ी के साथ बालों का सिंपल सा बन बनाया हुआ था। आंखों में गहरा काजल, होंठों पर ग्लॉसी न्यूड शेड लिप्स्टिक के साथ करीना कपूर ने अपने लुक को पूरा किया। करीना ने सटल मेकअप किया हुआ था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने लुक और ग्लैमर से रेडकार्पेट पर चारचांद लगा दिए। दोनों ही काफी खूबसूरत नजर आई।



Click it and Unblock the Notifications
