Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Gender Neutral Clothing: हर बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट है यूनिसेक्स क्लोथिंग, बढ़ रहा है ट्रेंड
फैशन हर दिन बदलता है लेकिन जरूरी नहीं है कि जो आज चलन में है वह 15 साल बाद दोहराया नहीं जा सकता। फैशन की परिभाषा हम सबके के लिए अलग अलग है। उम्र चाहे जितनी भी हो, यदि आपका फैशन सेंस अच्छा है तो आप गुड लुकिंग के साथ कॉफिडेंट भी नजर आएंगे।
बदलते ज़माने के साथ फैशन में भी निरंतर बदलाव आता रहता है। जैसा कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के पास कपड़ों के विकल्प काफी कम है लेकिन आजकल जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग को काफी बढ़ावा मिल रहा। इससे न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी बिना डिजाइन, रंग या टेक्सचर के अपने लिए कपड़ों का चुनाव कर सकती हैं। यानी इसमें जेंडर शामिल नहीं होता है। यही वजह है कि इसे यूनिसेक्स क्लोथिंग भी कहते हैं।

आज के युवाओं के बीच जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग काफी पॉपुलर है। इसे काफी पसंद किया जा रहा। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को भी अक्सर ऐसे आउटफिट्स में देखा जाता है। जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग केवल फैशन ट्रेंड नहीं है बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर भी देखने को मिल रहा है।
क्या है जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग?
जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग का मतलब ऐसे कपड़ों से है जो हर बॉडी टाइप पर सूट करे। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहन सकते हैं। खासतौर पर पुरुषों के पास खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अधिक विकल्प और स्वतंत्रता होती है।

अपनी पसंद चुनने की आजादी
ऐसा कहा जाता है कि गुलाबी रंग लड़कियों पर ज्यादा जचता है और यह रंग खासतौर पर लड़कियों के लिए ही है, लेकिन जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया। आज मार्केट में पिंक कलर के कितने ही ऐसे आउटफिट्स उपलब्ध हैं जिन्हें पुरुष भी अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं। लड़का लड़की चाहे कर्वी हों या स्लिम, अपने लिए आसानी से कपड़े सिलेक्ट कर सकते हैं।

बड़े ब्रांड्स दे रहे हैं बढ़ावा
जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग में साइज मायने नहीं रखता है, ऐसे में आप पूरी पॉजिटिविटी और कॉन्फिडेंस के साथ अपने लिए आउटफिट्स चुन सकते हैं। ऐसे कपड़े आपको हर स्टाइल और साइज में मिलेंगे। इसकी डिमांड और लोगों के क्रेज को देखते हुए कई ब्रांड्स इसे बढ़ावा दे रहे हैं। केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी इसकी लोकप्रियता खूब बढ़ी है।



Click it and Unblock the Notifications
