Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
ढीले ब्लाउज को इस तरह कैरी कर खुद को दें स्टाइलिश लुक, हर कोई करेगा तारीफ

भारत में साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हर भारतीय महिला का मुख्य परिधान माना जाता है। साड़ी को महिलाएं छोटे से लेकर बड़े अवसर, यहां तक की ऑफिस भी पहन कर जाती है। साड़ी पहनने के बाद हर महिला का लुक ही बदल जाता है। कई बार साड़ी के साथ कैरी किया गया ब्लाउज महिला की सुंदरता को और बढ़ा देता है। ब्लाउज भी कई स्टाइल के होते हैं। सिर्फ साड़ी ही नहीं लहंगा के साथ भी ब्लाउज कैरी किया जाता है। साड़ी का फैशन कभी जाता नहीं। आज भी लड़कियां कई अवसर पर अपनी मम्मी की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप साड़ी के साथ का मेचिंग ब्लाउज कैरी नहीं कर पाते। क्योकि आपके डाइटिंग करने या अन्य कारणों की वजह से वो ढीला हो जाता है। और आपके पास इतना समय भी नहीं होता कि आप बाहर जाकर उसकी फिटिंग करवा सकें। ऐसे में आप ब्लाउज को अलग-अलग तरह से भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके लुक को एक नया स्टाइल देगा। साथ ही लोग आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे।
कोटी के साथ करें कैरी
आपको कहीं जाना है और आपके पास इतना समय नहीं है कि आप इसकी परफेक्ट फिटिंग करवा सकें। ऐसे में आप ब्लाउज को किसी कोटी के साथ कैरी कर सकती हैं। कोटी कैरी करने पर आपका लूज ब्लाउज दिखाई नहीं देगा। इतना ही नहीं आपका लुक भी काफी स्टाइलिश लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कोटी साड़ी और ब्लाउज के रंग और डिजाइन के अनुसार ही होना चाहिए। प्रिंटेड ब्लाउज के साथ हमेशा कोशिश करें की सिंपल कोटी ही चुने। साड़ी और ब्लाउज सिंपल हो तो प्रिंटेड कोटी या थोड़ी स्टाइलिश कोटी कैरी करें।

हुक से करें ब्लाउज की फिटिंग
ब्लाउज को अपनी फिटिंग का बनाने के लिए आप हुक की मदद भी ले सकती हैं। ब्लाउज के पीछे या साइड में आप हुक लगाकर कम समय में अच्छी फिटिंग पा सकती हैं। इससे आपके ब्लाउज को थोड़ा स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। ब्लाउज में हुक से फिटिंग करने पर आपके ब्लाउज का डिजाइन भी खराब नहीं होगा। ना ही ये दिखने में बेकार लगेगा। वहीं गले का साइज बड़ा होने पर भी आप हुक लगाकर इसको प्रफेक्ट फिटिंग दें सकती हैं।
ब्लाउज को दें ऑफ शोल्डर लुक
ऑफ शोल्डर ड्रेस टॉप का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। कई महिलाएं अपने ब्लाउज को भी ऑफ शोल्डर सिलवाती हैं। अगर आपका ब्लाउज लूज हो गया है, तो आप इसे ऑफ शोल्डर लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। ब्लाउज के गले को दोनों कंधों की तरफ से नीचे करके आप इसे पहन सकती हैं। ये साड़ी औऱ लहंगा दोनों के साथ अच्छा लुक देगा। अपने इस लुक को औऱ स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ चोकर, नेकलेस कैरी कर सकती हैं।
डोरी से दें परफेक्ट फिटिंग

कई ब्लाउज ऐसे होते हैं, जो लूज होने पर फिटिंग भी नहीं हो सकते। क्योकि फिटिंग करवाने पर ब्लाउज का डिजाइन और लुक खराब हो जाता है। ऐसे ब्लाउज को आप डोरी लगाकर यूज कर सकती हैं। डोरी लगाने से आपके ब्लाउज का लुक भी खराब नहीं होगा। और आपको एक परफेक्ट लुक भी मिल जाएगा। आप चाहें तो डोरी में लटकन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
