Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Gold Hallmark: HUID से सिर्फ 2 मिनट में खुद चेक करें सोने की शुद्धता, ज्वेलर्स नहीं बेच पाएंगे नकली सोना
इंडिया पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर गोल्ड को यूज करने वाला देश है, जहां पर लोग सोना चीन के बाद सबसे ज्यादा खरीदा और पहना जाता है। लेकिन बहुत सारे उपभोक्ताओं के साथ ऐसा भी होता है कि वो सोना तो खरीद लेते हैं लेकिन उसकी शुद्धता के बारें में अंजान होते हैं, ऐसे में जब वो सोना बेचने जाते हैं तब उनको इस बात का पता चलता है कि जो गोल्ड उन्होंने खरीदा था वो शुद्ध नहीं था, उनको उनके खरीदे सोने के दाम का पैसा नहीं मिल पाता, क्योंकि वो ठगे जा चुके होतें हैं। लेकिन यहां पर हम जो आपको बताने जा रहे हैं उससे आप असली और नकली सोने की पहचान आराम से कर सकेंगे। जब आप सोना खरीदने जा रहें हो और आप किस तरह से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग (Gold Hallmark) के बारें में जान सकते हैं कि गोल्ड पर लगा हॉलमार्किंग असली है या नकली है, इसकी पहचान आप कुछ ही मिनट में कर सकती हैं। क्योंकि नकली हॉलमार्क लगा सोना लोग खरीद रहे हैं और पछता रहे हैं।
हॉलमार्किंग क्या होती है ?
हॉलमार्किंग सोने की प्योर होने की गारंटी होती है। हॉलमार्क हर सोने के आभूषण पर लगाने वाला एक निशान होता है, जिससे पता चलता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। ये भारतीय मानक ब्यूरों (BIS) के द्वारा दिया गया प्रतीक चिन्ह होता है, जिससे सोना प्योरिटी बताई जाती है। बहुत बार ऐसा होता है कि ज्वैलर्स ग्राहकों से कम कैरेट के जेवरों पर भी ज्यादा पैसे वसूल लेता है, इसलिए हॉलमार्किग करना अनिवार्य है।

6 अंकों का हॉलमार्क कोड
अब हॉलमार्क वाले सोने की पहचान करना काफी ईजी हो जाएगी, क्योंकि अब जिस तरह से आधार कार्ड पर 12 नंबर का कोड होता है, वैसे ही सोने पर भी 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक जैसा होगा, इस नंबर के जरिए आप गोल्ड के बारें में ये पता लगा सकते हैं कि आपका सोना कितने कैरेट का है। इस तरह से ज्वैलर्स ग्राहकों को बेवकूफ नहीं बना सकेंगे। ग्राहक ज्वेलरी खरीदने से पहले हॉलमार्क को जरूर चेक करें।
देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं सरकार के द्वारा देश के 256 जिलों में कम से कम एक टेस्ट और हॉलमार्किंग केंद्र वाले हॉलमार्क वाले जूलरी को बेचना अनिवार्य कर दिया है। इन 256 जिलों की सूची https://www.bis.gov.in/ पर आपको मिल जाएगी।

ऐप के जरीये चेक कर सकते हैं शुद्धता
आप 'बीआईएस केअर ऐप' के जरिए भी सोने की शुद्धता की जांच खुद से कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप के 'वेरीफाई HUID' सेक्शन में जाकर सारी डिटेल जानकारी पा सकते हैं।

एक अप्रैल 2023 अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य
नए नियम के अंतर्गत एक अप्रैल 2023 से सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके साथ ही चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी। इस नए नियम को लागू होने से चार अंकों वाले सामानों का स्टॉक की समय सीमा को खत्म कर दिया गया है। ग्राहक अब 6 अंकों वाले नंबर देखकर ही सोना खरीदें।

आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर असर नहीं
इस नियम के लागू होने के बाद सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर कोई असर नहीं होगा, ये पहले की तरह ही लगेगा। अब ज्वैलर्स आपके सोने पर कटौती नहीं कर पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
