Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सावन में गोरी कलाईयों में खूब खिलेंगी ये हरी-हरी चूड़ियां, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
Green Bangles For Sawan: सावन मौसम बारिश की फुहारों और चारों ओर हरियाली के साथ बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस मौसम में महिलाएं भगवान शिव की भक्ति और सावन सोमवार के व्रत रखती है। सावन के दिनों में जहां पूरा मौसम ही हरितमय हो जाता है। इस मौसम में महिलाएं भी प्रकृति को अपने शृंगार से जोड़ लेती हैं।
सावन में महिलाएं हरी साड़ी से लेकर हरी चूड़ियां पहनती हैं, वरना सावन का शृंगार अधूरा सा लगता है। इस सावन हम आपको कुछ ऐसी ट्रेंडी हरी चूड़ियों के डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

महाराष्ट्रीयन स्टाइल कांच की चूड़ियां
अगर आप न्यूली मैरिड हैं और सावन में हरी चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो आप इस तरह से महाराष्ट्रीयन स्टाइल में चूड़ियां पहन सकती हैं। जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

सोबर कंगन
वर्किंग वीमन सावन के दौरान इस तरह के सोबर कंगन भी पहन सकती हैं। जो हाथों में खूबसूरत भी लगेंगे और सावन के मौसम के साथ भी जाएंग। अगर आप दिल्ली के करोलबाग या चांदनी चौक जैसी जगह पर रहती हैं, तो वहां ये कंगन आराम से आपको 50 रुपए में मिल जाएंगे।

लाख की चूड़ियां
गुजरात, राजस्थान और एमपी में सावन आने पर सुहागन महिलाएं लाख की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आप सावन में इस तरह से खूबसूरत लाख की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इनकी कीमत 200 रुपए से शुरू होती हैं।

स्टोन वाली चूड़ियां
आप चाहे सावन में इस तरह से स्टोन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इस तरह की चूडियां पार्टी-फंक्शन में भी खूबसूरत लगेगी। इनकी कीमत आराम से 500 रुपए में मिल जाएगी।

हरी चूड़ी सेट
अगर आप भी सावन महोत्सव या किटी पार्टी में पार्टीसिपेट करने वाली है, तो इस तरह की हरी चूड़ियां पहनकर आप रंग जमा सकती हैं।

मिसमैच हरी चूड़ियों का सेट
अगर आप चाहे तो चूड़ियों का लुक बढ़ाने के लिए इन्हें सावन में मिसमैच करके भी पहन सकती हैं। ये बहुत खूबसूरत लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
