Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hania Aamir : वेकेशन पर जाने की हो रही तैयारी तो हानिया आमिर के ये ट्रेंडी वेस्टर्न लुक्स को करें कॉपी
अगर आप वेकेशन पर जानें की तैयारी कर रही हैं तो इसके लिए शॉपिग भी जरूर कर रही होंगी। ऐसे में आप काफी सेलेक्टेड आउटफिट को ही चूज करके अपने बैकपैक में रखती हैं। लोकेशन के हिसाब से आउटफिट कैसी हो ये भी मायने रखता है। आप अपने आउटफिट के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के वेकेशन आउटफिट से टिप्स ले सकती हैं। वो हर वेकेशन पर अलग लुक में नजर आती हैं, जिससे उनके फैंस उन पर फिदा रहता हैं।

हानिया के आउटफिट लोकेशन के हिसाब से तो होते ही हैं, साथ ही वो बोल्ड और स्टनिंग भी होते हैं। अगर आप भी वेकेशन पर हॉट लुक अपनाना चाहती हैं तो हानिया आमिर के वेस्टर्न लुक को बड़े आराम से स्टाइल कर सकती हैं, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ सोचना भी नहीं पड़ेगा और आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अपने वेकेशन पर नजर आएंगी।

हानिया आमिर की सबसे अहम बात ये है कि वो कहीं भी छुट्टियों पर जाती हैं तो लाइफ को फुल एंज्वाय करती हैं। हानिया जैसा देश वैसा भेष वाली लाइन को फॉलो करती हैं। उनको वेकेशन पर मस्ती करते हुए देखने पर ऐसा लगता है कि वो अपनी छुट्टियों का पूरा मजा लेती हैं। वैसे होना भी यही चाहिए, अगर आप अपने घर और ऑफिस के काम से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जा रहे हैं तो उसको फुल एज्वॉय करके आना चाहिए।

आप हानिया की तरह कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए कंफर्टेबल आउटफिट को कैरी करें, जिससे आपको किसी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही वहां का वेदर कैसा है उसके हिसाब से भी अपने कपड़ों का सलेक्शन करें।

हानिया आमिर अपने वोकेशन पर ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं, इसके साथ वो ट्रेंड पर भी पूरा फोकस रखती हैं। आप भी अपनी वेकेशन के लोकेशन को देखते हुए ट्रेडिंग आउटफिट को जरूर पैक करें। इससे आप कंफर्ट के साथ ही लुक्स के मामले में भी आगे रहेंगी।
Image Courtesy- instagram.com/haniaheheofficial



Click it and Unblock the Notifications
