Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hansika Motwani Blouse Design: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे हटकर! हंसिका के ब्लाउज डिजाइन हैं फैशन गोल्स
Hansika Motwani Blouse Design: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी हंसिका मोटवानी अपनी एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। गॉसिप के गलियारों में हंसिका मोटवानी के तलाक की चर्चा जोरों पर है। शादी के 2 साल बाद ही हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया अलग हो रहे हैं। हंसिका अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को है और हर महिला चाहती है कि इस खास मौके पर उसका लुक सबसे हटकर और ट्रेडिशनल हो। जब बात ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल और एलिगेंस की आती है, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का फैशन सेंस हर बार छा जाता है। चाहे एथनिक लहंगे हों या रॉयल साड़ियां हंसिका के ब्लाउज डिजाइन्स हमेशा ट्रेंड सेट करते हैं।

इस हरियाली तीज, अगर आप भी कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न ट्विस्ट लिए हो, तो हंसिका के ये 7 ब्लाउज डिजाइन्स आपकी बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। ये डिजाइन्स आपको न सिर्फ रॉयल फील देंगे बल्कि पूरे फंक्शन में आपका लुक बनेगा सबसे स्टाइलिश।
1. डीप बैक नेक ब्लाउज विद टसल्स
हंसिका का यह डीप बैक कट ब्लाउज जिसमें खूबसूरत टसल्स लगे हैं, ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच देता है। आप इसे साड़ी या लहंगे दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं।
2. फुल स्लीव जरी वर्क ब्लाउज
अगर आप रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हंसिका का फुल स्लीव ब्लाउज जिसमें गोल्डन जरी वर्क है एकदम परफेक्ट रहेगा। इसे आप लहंगे या साड़ी के साथ पहनें।
3. मिरर वर्क ब्लाउज
हरियाली तीज की रात जगमगाती हो और आप मिरर वर्क ब्लाउज पहनें, फिर क्या कहने! हंसिका का यह ग्रीन एंड सिल्वर मिरर वर्क वाला लुक जिसमें वी नेक हो बहुत आकर्षक है। आप इस डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
4. पफ स्लीव ब्लाउज विद डीप स्क्वायर नेक
रेट्रो और रॉयल का कॉम्बिनेशन चाहती हैं? तो पफ स्लीव्स वाला स्क्वायर नेक ब्लाउज आज़माएं। हंसिका ने इस डिजाइन को कई बार कैरी किया है और ये हर बार कमाल का लगता है।
5. स्क्वायर राउंड नेक ब्लाउज
क्लासी और बोल्ड लुक चाहिए तो हंसिका के इस स्क्वायर नेक ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हरियाली तीज के लिए ये स्टाइल बेस्ट हैं।
6. रफल स्लीव्स ब्लाउज
यंग और ट्रेंडी दिखने के लिए रफल स्लीव वाला ब्लाउज स्टाइलिश चॉइस है। हंसिका ने इसे फ्रेश कलर्स के साथ पेयर किया है, जो हरियाली तीज की थीम को भी मैच करता है।
7. ऑफ-शोल्डर फ्यूजन ब्लाउज
अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो हंसिका का यह ऑफ-शोल्डर फ्यूजन ब्लाउज ट्राई करें।
यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न का शानदार फ्यूजन है।



Click it and Unblock the Notifications
