Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
PM Modi Fashion Look : जैसा देश वैसा भेष, देखिए पीएम मोदी का स्टाइलिश लुक
PM Modi Fashion : आज पीएम नरेंद्र मोदी अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं, पीएम मोदी न सिर्फ अपनी राजनीतिक सफर की वजह से देश-विदेश में पहचानें जाते हैं, बल्कि वो अपने व्यक्तित्व की वजह से भी विश्व के कदावर नेताओं में उनकी गिनती होती है।
इन सबके अलावा पीएम मोदी की गिनती दुनिया के स्टाइलिश लीडर्स में होती है। इसकी एक वजह है उनका स्टाइल और अपीयरेंस। पीएम मोदी का लुक हमेशा जैसा देश वैसा वेश की वाला होता है। इसलिए हमेशा उनके लुक की चर्चा चारों तरफ होती है। चाहे वो उनका कुर्ता हो या फिर साफा।
आज हम आपको पीएम मोदी के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनको देखकर आपको लगेगा कि अपने देश के प्रधानमंत्री स्टाइल सेंस भी किसी से कम नहीं हैं।

जी-20 समिट में छाई मोदी की खादी जैकेट
जी-20 के दौरान विदेशी मेहमानों के बीच पीएम मोदी की खादी जैकेट चर्चा का विषय रही। जी-20 समिट में शामिल होने आए मेहमानों ने न सिर्फ जैकेट पहनकर देखी बल्कि जमकर खरीददारी भी की। मोदी की खादी जैकेट को लेकर विदेशी मेहमानों में अलग क्रेज नजर आया। मोदी जैकेट को पहनकर मेहमान काफी खुश नजर आए। सियासत में स्टाइल बन चुकी पीएम मोदी की खादी जैकेट भी अब स्टाइल आइकॉन बन चुकी है।

पीएम मोदी का आउटिंग मोड
ये तस्वीरें पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं। इस लुक को कैरी करके पीएम कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कैमोफ्लॉज हाफ शर्ट, पैंट के साथ हाफ जैकेट पहनी थी। सिर पर हैट और काला चश्मा उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।

स्प्रिुचअल लुक
पीएम मोदी का यह लुक केदारनाथ यात्रा का है। इसदौरान उन्होंने हिमाचल की खास 'चोला डोरा' पोशाक पहनी थी। , जिसे पीएम ने तब पहना था, जब वो केदारनाथ यात्रा पर गए थे। उनका ये अंदाज देखकर वहां से स्थानीय निवासियों ने उनकी काफी सराहना की थी।

कुर्ते और लुंगी में जीता दिल
अपने पोर्ट ब्लेयर दौरे के दौरान पीएम ने जब कुर्ते और लुंगी पहनी तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं।

प्रधानमंत्री का फॉर्मल लुक
ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी सिर्फ पारंपरिक परिधान ही पहनते हैं। कई बार उन्हें फॉर्मल पहने भी देखा गया है। अक्सर विदेश यात्रा के दौरान उन्हें फॉर्मल लुक में देखा गया है।

पीएम मोदी स्पोर्टी लुक
पीएम मोदी का स्पोर्टी लुक भी सोशल मीडिया में अक्सर ट्रेंड करती हैं। अक्सर योग करते हुए उनका स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है।

पीएम मोदी का साफा भी रहता है ट्रेंड में
हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहने जाने वाले पगड़ी और साफे की वजह से भी पीएम मोदी चर्चा में बने रहते हैं। हर 15 अगस्त को पीएम मोदी के साफा सोशल मीडिया में ट्रेंड करता है। इस बार 2023 को पीएम मोदी ने तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफा पहने हुए नजर आए थे। इससे पहले 2021 की बात करें तो इस साल प्रधानमंत्री भगवा पगड़ी पहन रखी थी। इसमें गुलाबी रंग भी मिक्स था। 2020 में जब पीएम मोदी ने सातवीं बार तिरंगा लहराया तो उनका साफा क्रीम कलर और भगवा मिक्स था। 2019 में प्रधानमंत्री ने लाल धारियों वाली राजस्थानी पगड़ी पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
