Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Salman Khan Hairstyles: कभी 'तेरे नाम' तो कभी 'टाइगर 3'... जब स्क्रीन पर चला सलमान के जुल्फों का जादू
Salman Khan Birthday: सलमान खान पिछले 3 दशकों से फैंस के बीच अपने स्टाइल का जादू चलाते आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फैंस इनके ट्रेंड को फॉलो करते आ रहे हैं। चाहे बात उनके शर्टलैस स्टाइल की हो या फिर उनके हेयर स्टाइल की। पिछले कई सालों से सलमान अपने फैंस के बीच स्टाइल आइकन बनकर उभरते रहे हैं। आज भी उनके फैंस उनके स्टाइल को कॉपी करते हैं। लड़कों के बीच सलमान खान के हेयरकट का हमेशा क्रेज रहा हैं। सलमान की कोई भी मूवी आती है तो उनका हेयर स्टाइल हमेशा फैंस के बीच ट्रेंड करता है।
आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको सलमान खान के कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा सुर्खियों में छाया रहा है-

किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की इसी साल रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की तो सलमान खान ने इसमें लंबे बाल रखे हैं। एक बार फिर से काफी समय बाद उनका ये लुक लोगों को भा गया है।

मुझसे शादी करोगी
सलमान खान फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी एक बार फिर अलग हेयरस्टाइल में दिखे थे। इस फिल्म में उनके फ्रिंज हेयरस्टाइल उनके लुक के साथ एक एक्सपैरिमेंट था। जो युवाओं के बीच काफी हिट रहा था।

पार्टनर
साल 2007 में आई फिल्म 'पार्टनर' में सल्लू भाई स्पाइक कट में नज़र आए थे। उनका ये हेयरस्टाइल भी उस वक्त युवाओं के बीच काफी फेमस हुआ करता था।

'तेरे नाम'
साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' से सलमान खान का हेयरस्टाइल आइकॉनिक साबित हुआ था। सेंटर पार्टिंग के साथ कान तक बढ़े हुए बाल। उनका ये हेयरस्टाइल युवाओं के बीच इतना पॉपुलर हुआ था कि उस दौरान हर कोई इसी लुक में नजर आता था। सलमान के इस हेयरस्टाइल को लोगों ने तेरे नाम हेयरस्टाइल के नाम से बुलाना शुरु कर दिया था।

वीर
अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान एक योद्धा की भूमिका में थे। एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म में सलमान एक बार फिर लंबे बालों में नजर आए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, सोहेल खान और जरीन खान भी थे।




Click it and Unblock the Notifications
