Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिस्टर-मिसेज हार्दिक पांड्या का ब्राइल वियर था शानदार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वेडिंग लुक
वेडिंग सीजन चल रहा है। आए दिन आस-पड़ोस व नाते-रिश्तेदारों की शादी में शरीक होना पड़ता है। ऐसा हमारा नहीं सेलिब्रिटीज का भी यही हाल है। उनके यहां भी जोरों-शोरों से शादी के ढोल बज रहे हैं। कभी बॉलीवुड के सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, तो कभी अभिनेत्री स्वरा भास्कर-पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद और अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या-अभिनेत्री व डांसर नताशा स्टेनकोविक की शादी। इस समय चर्चा हो रही है हार्दिक पांड्या-अभिनेत्री व डांसर नताशा स्टेनकोविक की शादी की तस्वीरों की, जो कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आप और हम तो आइडियाज लेते हैं, बाकि लोगों का पता नहीं। चर्चा करते हैं न्यूली वेड मिस्टर-मिसेज हार्दिक पांड्या की हिंदू शादी में पहने ब्राइल वियर की।

उदयपुर में थी शादी
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या-अभिनेत्री व डांसर नताशा स्टेनकोविक ने हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान के उदयपुर में शादी की। शादी बहुत शाही थी। वेलेंटाइन डे पर दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहनकर शादी की थी। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों शादी की। इसकी तस्वीरें कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरें तो मंत्रमुग्ध करने वाली थीं, लेकिन तस्वीरों का कैप्शन सबसे अलग था। यह था- 'नाओ एंड फॉरेवर'।
इंडियन टच में ब्राइडल आउटफिट
वरमाला समारोह के लिए हार्दिक और नताशा का ब्राइडल आउटफिट पारंपरिक था। पूरा इंडियन टच में था। दोनों के कपड़ों को फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। उदयपुर का माहौल, सबका प्यार और दोनों का आपसी प्यार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या-अभिनेत्री व डांसर नताशा स्टेनकोविक के चेहरे को दमका रहा था। यह है प्यार का जादू।
न्यू ब्राइड नताशा की लुक
शादी में नताशा ने आधी बाजू के ब्लाउज और दुपट्टे के साथ भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना। इस पर गोटा वर्क किया गया था। गोल्डन लुक को सुर्ख लाल बंधनी दुपट्टा के साथ टीम अप किया। एक्सेसरीज के लिए उन्होंने मैचिंग लटकते झुमके, चूड़ियां और एक मांग टीका पहना। गले में पहना चोकर सबसे अलग और सबसे सुंदर था। इसका कारण था डायमंड्स। हेयर डू में नताशा ने लो बन किया। पूरे ब्राइडल लुक को उन्होंने लाल बिंदी और चमकदार मेकअप के साथ पूरा किया।

हार्दिक की शेरवानी
शादी के दिन हार्दिक भी बहुत रॉयल लगे। उन्होंने शाही दिखती शेरवानी पहनी। शेरवानी की कलर स्कीम थी ऑफ-व्हाइट। यह जामदानी शेरवानी थी। इस पर सोने के ज़रदोज़ी के काम के साथ हाथ से कढ़ाई की गई थी। यह रेड और ग्रीन बीड हाइलाइट्स से भरा हुआ था, जो नताशा के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। बता दें कि आजकल कपल में मैचिंग या कंट्रास्टिंग आउटफिट चलन में हैं।
नताशा का फेरा लुक
फेरे के लिए नताशा बहुत सुंदर लगी। यहां नताशा ने साड़ी पहनी थी। नताशा की लाल साड़ी साटिन फैब्रिक की थी। साड़ी में सोने, मोती, लाल और हरे मोतियों से कढ़ाई की गई थी। साड़ी का बीडिट बार्डर था। इसे नताशा ने जड़ाऊ ब्लाउज और एक ऑर्गेना दुपट्टा के पेयर किया। इस दुपट्टे में दो तरफा सोने के सेक्विन का वर्क और चारों ओर सोने की कुरैन लेस था।

ईसाई शादी का लुक
हिंदू शादी से पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या-अभिनेत्री व डांसर नताशा स्टेनकोविक ने ईसाई शादी की थी। इस शादी में कपल के ब्राइल वियर को फैशन डिजाइनर की जोड़ी शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया था। नताशा ने फिटेड सफेद गाउन पहना था, जिसमें प्राकृतिक मोतियों की कशीदाकारी की चोली थी। इसे कीमती पत्थरों, प्राचीन मोतियों, और क्लाउड डांसर बीड्स से अलंकृत किया गया था। गाउन का इनर स्कर्ट का फैब्रिक था पारशियन सैटिन।
गाउन और कारीगर
नताशा के ब्राइडल गाउन में 15 फीट लंबे घूंघट के साथ स्टाइल किया गया था, जिसे 40 कारीगरों ने 50 दिनों में बनाया था। इसमें मोती, सेक्विन और मोतियों का प्रयोग किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
