Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर लगाएं सिंपल और यूनिक फूलों और बेल वाली 3डी मेहंदी डिजाइन
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इस बार हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाया जाना है। हरियाली तीज पर शादीशुदा महिलाओं के साथ ही लड़कियों के लिए भी अहम होता है। इस त्योहार पर महिलाएं सजती और संवरती है और ये संवरना बिना मेहंदी के पूरा नहीं होता है। हाथों पर जब खूबसूरत मेहंदी उकेरी होती है तो इसकी बात ही अलग होती है।

महिलाएं हाथों पर मेहंदी सजाकर अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। अगर आप के पास टाइम नहीं है कि बाहर जाकर मेहंदी लगवाएं तो आप घर में ही सिंपल और स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है।

इन दिनों सिंपल और यूनीक लुक वाली मेहंदी काफी ट्रेंड कर रही है, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर हम आपको कुछ ईजी मेहंदी के डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जिसे देखकर आप मेहंदी अपने हाथों पर उकेर सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी ईजी और देखने में स्टाइलिश होती है। इसे लगाना बहुत आसान होता है। इसको लगाने के बाद आपके हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी।

इन दिनों बेल डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे लगाना बहुत ही आसान होता है और लगने के बाद बहुत ही अच्छे से उकेरी लगती है। इसके लिए आप ब्लैक और ब्राउन कलर की मेहंदी यूज कर सकती हैं। डबल शेड होने से इसकी सुंदर में इजाफा हो जाता है।

मंडाला मेहंदी भी आप उकेर सकती हैं। ये मेहंदी पूरे हाथों पर नहीं लगाई जाती है, लेकिन इसको लगाने से हाथों की सुंदरता बढ़ जाती है।

ट्रेंड में 3डी मेहंदी डिजाइन भी है। 3डी मेहंदी डिजाइन देखने में काफी सुंदर होती है। ये आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। इस मेहंदी को हाथों पर रची देखने पर लोग फैन जरूर हो जाएंगे।

पत्तियों और डॉट्स वाली मेहंदी डिज़ाइन लगाने में ईजी होती है। इससे आपके हाथ चांद जैसे खूबसूरत हो जाते हैं।

वहीं बेल डिज़ाइन के साथ आप हैवी लुक स्टाइल सेट कर सकती है। आप मोरक्कन स्टाइल मेहंदी भी हाथों में रचा सकती हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
