Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बनें स्टाइल की क्वीन, इन ट्रेडिशनल गहनों के संग, नहीं हटेगी पिया की न
Hariyali Teej 2025 Special Jewellery Design: 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का त्योहार है जो विवाहित महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। सावन में आने वाली हरियाली से सजी के लिए महिलाएं काफी एक्साइटेड रहती हैं। इस दिन वो सोलह श्रृंगार करती हैं और पति के लिए सजती-संवरती हैं।
नई-नवेली दुल्हनों के लिए यह पहली तीज बहुत खास होती है, जहां वे पारंपरिक परिधान, मेहंदी, सोलह श्रृंगार और खूबसूरत जूलरी में सजी-धजी नजर आती हैं। इस मौके पर अगर आपके गहनों की डिजाइन ट्रेंडिंग और पारंपरिक दोनों हो, तो आप तीज की रानी से कम नहीं लगेंगी। आइए ऐसे ही कुछ गहनों के डिजाइन देखते हैं जो पारंपरिक लुक के साथ रॉयल टच देंगे।

हरियाली तीज 2025 के लिए परफेक्ट जूलरी डिजाइन
1. ट्रेडिशनल कुंदन सेट - रॉयल लुक का राज
कुंदन जूलरी का आकर्षण कभी पुराना नहीं होता। ग्रीन-रेड या ग्रीन-व्हाइट कुंदन चोकर और ईयररिंग्स का सेट हरियाली तीज के लिए क्लासिक चॉइस है।

2. पोलकी नेकलेस - एथनिक में एलिगेंस
पोलकी सेट्स गोल्डन टच के साथ पारंपरिक पोशाक को एक ग्लैमरस फिनिश देते हैं। लॉन्ग हार के साथ मैचिंग झुमके आपको रॉयल बनाते हैं।

3. ग्रीन स्टोन जूलरी - थीम के साथ ट्विनिंग
हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है। ग्रीन स्टोन वाली जूलरी थीम के साथ मैच करती है और फेस को ब्राइट लुक देती है।

4. माथा पट्टी और मांग टीका - ब्राइडल टच
पहली तीज पर ब्राइडल लुक चाहिए? माथा पट्टी और मांग टीका ट्राई करें। ये आपके फेसकट को निखारते हैं और ट्रेडिशनल लुक को कम्प्लीट करते हैं।

5. झुमके और कलीरे - लुक में पारंपरिक नजाकत
हैवी झुमके और कलीरे दुल्हन को एक ग्रेसफुल और फेस्टिव लुक देते हैं। इन्हें साड़ी या लहंगे के साथ पेयर करें।

6. कमरबंद और पायल - शृंगार का क्लासिक हिस्सा
कमरबंद और पायल आज भी ट्रेडिशनल शृंगार के अहम हिस्से माने जाते हैं। ये लुक को कम्प्लीट करने के साथ-साथ ग्रेस और नजाकत भी बढ़ाते हैं।

स्टाइल टिप:
अगर आप हल्का लुक चाहती हैं, तो मिनिमल गोल्ड या ऑक्सिडाइज्ड जूलरी ट्राई करें। सिंपल स्टाइल में भी क्लासिक टच ला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
