Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
देसी क्वीन सपना चौधरी का फ्रिल डिजाइन से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ियों का कलेक्शन है लाजवाब,आप भी करें स्टाइल
Sapna Choudhary Saree Collection: हरियाणवी डांसर से अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं सपना चौधरी अपने डांस स्टाइल के साथ अपने फैशन लुक के साथ भी फैंस का दिल धड़काती हैं। उनके डांस के तो लाखों दीवानें हैं, लेकिन महिलाएं उनके फैशन सेंस और स्टाइल पर मरती हैं। सपना चौधरी जितनी सुंदर सलवार सूट में लगती हैं, उतनी ही खूबसूरत वो साड़ी में भी लगती हैं। अपने अलग स्टाइल में साड़ी कैरी करके सपना गदर मचाती रहती हैं।

सपना चौधरी के पटियाला सूट तो ट्रेंड में रहते हैं,साथ ही उनकी साड़ियां भी फैशनस्टेटमेंट होती हैं। सपना का साड़ियों का कलेक्शन शानदार है। डांसिंग क्वीन के साड़ी स्टाइल को आप भी कैरी कर सकती हैं, आप उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सपना चौधरी के पास साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। उनके वार्डरोब में सिंपल साड़ी से लेकर डिजाइनर साड़ियां मौजूद हैं। जब भी सपना साड़ी पहनती हैं नया लुक सामने आता है।

सपना फ्रिल डिजाइन साड़ी में काफी स्टाइलिश लगती हैं तो वहीं पैटर्न वाली साड़ी में उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आती है। ऑरगेन्जा साड़ी को अलग-अलग तरह से सपना कई बार स्टाइल कर चुकी हैं। सपना अपने साड़ी लुक को अक्सर ट्रेंड के हिसाब से फॉलो करती हैं।

सपना चौधरी के पास पोल्का डॉट साड़ी का भी अच्छा कलेक्शन हैं, जिसको वो स्टाइल करती हैं। सीक्वेन साड़ी और कॉटन की साड़ी में सपना सिंपल और सोबल लुक के साथ कई बार सामने आ चुकी हैं।
Image Courtesy- instagram.com/itssapnachoudhary



Click it and Unblock the Notifications
