Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हेमा मालिनी के बर्थडे पर पहुंचे कई सितारे, इन एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमर्स से लगा दिया तड़का
Hema Malini's 75th Birthday Bash : ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के 75 वें बर्थडे के खास मौके पर एक शानदार पार्टी होस्ट की गई, जिसमें सलमान खान, रेखा, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे पहुंचे। आइए दिखाते हैं कौन-कौन ड्रीम गर्ल की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। अपने बर्थडे पार्टी में हेमा पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आई। इस पर उन्होंने गले में डायमंड नेकलेस, कानों में इयररिंग कैरी किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरतलग रही थीं।

उनका चमकता चेहरा, कातिल मुस्कान से लेकर उनकी खूबसूरत आंखों देखकर लोग आज भी उनके दीवाने हो जाते हैं। यही वजह है कि हेमा 75 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आइए अब एक नजर डालते है हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सितारों पर।
एशा
सबसे पहले बात करते हैं ड्रीम गर्ल की बेटी एशा देओल की। एशा अपनी मां की बर्थडे पार्टी में गोल्डन कलर के सिमरा गाउन में नजर आई। इसके साथ उन्होंने गोल्ड पर्स और गोल्डन हील्स पेयर किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

सलमान खान
वहीं हेमा जी के बर्थडे पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी डैशिंग दिख रहे थे।
जया बच्चन
इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी शामिल हुई। इस मौके पर जया काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
रानी, माधुरी और रेखा
इस मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं रेखा, माधुरी और रानी मुखर्जी भी शामिल हुईं। इस दौरान जहां रेखा गोल्डन साड़ी में अपने लुक से कहर ढाती दिखीं। वहीं माधुरी सिमरी लाइट पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। बात रानी मुखर्जी के लुक की करे तो वो भी इस दौरान साड़ी लुक में गजब दिख रही थीं।
शिल्पा शेट्टी
हेमा के बर्थडे बैश में शिल्पा भी अपनी मां और बहन शमिता के साथ शामिल हुईं। इस दौरान जहां दोनों बहने येलो आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं। वहीं उनकी मां रेड कलर की साड़ी में अपनी बेटियों को टक्कर देती दिखीं।

रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन इस मौके पर व्हाइट कलर के को-आर्ड सेट में नजर आई। इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
