Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गिरने या छीलने की वजह से हील्स पहनने से कतराती हैं आप, फिक्र छोड़िए बस इन टिप्स को फॉलो कीजिए
पार्टी में साड़ी पहनना हो या कोई ड्रेस, महिलाओं की खूबसूरती को और ज्यादा निखारने में उनकी हील्स काफी मददगार होती है। लेकिन हील्स पहनने का मतलब पैरों में दर्द, घर आने से पहले फफोले पड़ना। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकरआए हैं जिसकी मदद से आपके लिए हील्स पहनना काफी आसान हो जाएगा।

1. हील्स की ऊंचाई करे कम
अगर आपको हील्स पहनना पसंद है तो आप पहने, लेकिन ध्यान रहें कि आपके सैंडल की ऊंचाई बहुत ज्यादा न हो। 4 - 5 इंच की हील्स आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकती है। आप जूता ठीक करने वाले से अपनी सैंडल की हाइट कम करवा सकते हैं। ऐसा करने से आप अपनी फेवरेट सैंडल को पहन सकते हैं बिना किसी परेशानी।
2. चलने के स्टाइल पर दें ध्यान
हील्स में चलना वास्तव में एक मेहनत का और दिमाग वाला काम है। हिल्स पहनने पर आपके पैरों में ज्यादा समस्या न हो इसके लिए जरूरी है कि आप हिल्स पहनने के बाद अपने चलने के स्टाइल पर अच्छे से ध्यान दें।
3. सैंडल को इस तरह करें ढीला
हिल्स को बाहर पहनकर जाने से पहले एक मोटे मोजे पहनकर सैंडल को घर में ही पहनकर थोड़ी देर घूमें। ऐसा करने से आपकी सैंडल अच्छे से खुल जाएगी, और आपके पैरों में तकलीफ कम होगी।
4. सही आकार के चुनें हील्स
हम सभी के पैर का आकार अलग होता है। किसी के पैर की उंगलियां पतली होती हैं तो किसी के पैर की उंगलियां काफी मोटी होती हैं। ऐसे में चौड़े पैर की उंगलियों वाली महिलाओं के लिए नुकीली एड़ी वाली हील्स काफी असुविधाजनक हो सकती है। ऐसे में आप आगे से खुली और प्लेटफॉर्म हील्स का चुनाव करें।
5. मोलस्किन का करें इस्तेमाल
न केवल आप अपने जूतों को लाइन करने के लिए मोलस्किन का उपयोग कर सकते हैं, बल्कि किसी भी रगड़ से बचने का भी ये एक आसान तरीका है। आप इसे सीधे अपने पैर के छाले वाले एरिया पर लगाएं।
6. प्लेटफॉर्म हील्स है बेहतर
प्लेटफ़ॉर्म हील्स स्टिलेट्टो हील्स की तुलना में ज्यादा आरामदायक होती हैं, क्योंकि उनकी पूरी ऊंचाई होती है, लेकिन कोण कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
