Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हॉलीडे और समर वार्डरोब में नयापन आउफिट्स के स्टाइल, कट्स और रंगों से बिखेरें

इंडिया बीच फैशन वीक ने 9 सीजन सेलिब्रेट किया। इस नौवें संस्करण में स्थापित और उभरते हुए डिजाइनरों को एक मंच पर लाया गया। दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल में फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस, गेविन मिगुएल, केन फर्न्स, मंदिरा विर्क, ईशा खन्ना और साशा रेवांकर ने भाग लिया। बीच फैशन में गोवा बीच को प्रदर्शित करने के लिए लहरों वाला सेट बनाया गया। यदि आप हाल फिलहाल में हॉलिडे, डेस्टिनेशन वेडिंग या प्री-वेडिंग शूट में जाने वाले हैं, तो इंडिया बीच फैशन वीक से आप 5 आइडियाज ले सकते हैं।
1. बिग व बोल्ड प्रिंट छाएंगे
इस सीजन में प्रिंट्स में बिग व बोल्ड छाएंगे। फैशन डिजाइनर जोड़ी निशांत और प्रीति ने इवरी केप्स व बॉडर पर एम्ब्रॉयडरी पर जोर दिया, फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया मल्होत्रा ने अपने रिसॉर्ट वियर में टाइपोग्राफी और बोल्ड प्रिंट के साथ प्रयोग किया। काफ्तान से लेकर केप तक में बोल्ड-बिग प्रिंट और कढ़ाई छाई पहनावा का सच्चा सितारा बन जाता है।
2. स्विमवियर स्टाइल्स
अपने पसंदीदा स्विमसूट को जैकेट केप के साथ लेय करें। जैकेट केप के कलर्स नियॉन हो तो कहना ही क्या। स्विमवीयर कई स्टाइल्स में आते हैं। लेकिन केप्स से अलग लुक आती है। फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस और मंदिरा विर्क ने अपनी कलेक्शन में ऐसा लुक स्विमवीयर में देखाया। आने वाली गर्मियों की छुट्टियों में बीच में पार्टनर के साथ स्विमवीयर में यह लुक कैरी करें।
3. देसी ड्रेप्स
डेस्टिनेशन वेडिंग को प्री-स्टिच्ड साड़ियों और कूल बंधनी-प्रिंटेड लहंगा सेट के साथ एक देसी लेकिन समकालीन मेकओवर दें। गर्मियों में भी आएगा शादियों का सीजन। इस सीजन कुछ हटकर पहनें। पारंपरिक शैलियों में आधुनिक टच अच्छा लगेगा। फैशन डिजाइनर साशा रेवांकर और ईशा खन्ना ने वन मिनट साड़ी लॉन्च की। इसमें परंपरा और आधुनिक टच थी। जहां फैशन डिजाइन साशा ने प्री-स्टिच्ड साड़ियां पेश कीं, वहीं ईशा ने अपने मॉडर्न वेडिंग कलेक्शन में बंधनी प्रिंट को एक्सप्लोर किया। इस सीजन इसे शादियो में पहना जा सकता है।
4. रंगों की बहार
आप बोल्ड कलर टोन या डीप ज्वेल टोन का विकल्प चुन सकते हैं, ताकि आपके रिसॉर्ट वियर पहनावे को निखारा जा सके। अपने समर वॉर्डरोब को रंगों की बौछार दें। जाने-माने डिज़ाइनर केन फर्न्स और गेविन मिगुएल ने रिसॉर्ट वियर में रंगों की बौछार बिखेरी। जबकि फैशन डिजाइनर गेविन ने ज्वेल टोन चुना। बता दें कि रंग पहली चीज है जो किसी भी पोशाक में दिखती है। तो सोचना किस बात का गर्मियों के वार्डरोब में बोल्ड रंग में बिखेरें और ग्लैमरस बनें।
5. एक्सेसरी है जरूरी
एक्सेसरी के बिना कोई भी लुक अधूरा है। हॉलिडे फैशन में एक फंकी बैकपैक जोड़ें। इसमें कंजूसी नहीं करें। इसमे कोमो कलेक्टिव शोकेस काफी कारगर रहेगी। इसे बैंडिट द्वारा डिजाइन किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
