Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hina Khan Marriage : रॉकी के नाम की साड़ी और लाखों की रिंग! हिना खान की शादी बनी इंटरनेट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
Hina Khan Rocky Jaiswal Married : टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को एक बेहद खूबसूरत और निजी समारोह में शादी कर ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया। जहां पूरे सोशल मीडिया पर उनके ब्राइडल लुक की चर्चा हो रही है, वहीं उनकी पर्सनलाइज्ड साड़ी, मेहंदी और डायमंड रिंग ने सभी का दिल जीत लिया है।
हिना और रॉकी की मुलाकात 2008 में टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के सेट पर हुई थी। उस वक्त रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। वहीं से दोनों की दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। लगभग 16 साल के लंबे रिश्ते के बाद अब इस कपल ने शादी कर अपने रिश्ते को नाम दे दिया।

शादी की तस्वीरों में दिखी सादगी और प्यार
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हिना और रॉकी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिखे, तो दूसरी में रजिस्टर्ड मैरिज पेपर्स पर साइन करते दिखे। हिना ने पोस्ट में लिखा:
"दो अलग-अलग दुनियाओं से आकर हमने एक प्रेम का ब्रह्मांड रचा। हमारे फर्क मिट गए, दिल मिल गए। आज हमारा बंधन प्रेम और कानून दोनों में पक्का हो गया है। आप सबका आशीर्वाद चाहिए, पति-पत्नी के रूप में एक नई शुरुआत के लिए।"
मिनिमल दुल्हन बनीं हिना खान
हिना खान ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत आउटफिट चुना। उन्होंने ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी, जिसके साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज था। इस ब्लाउज में शीशे की नेकलाइन और आधी बाजू पर जरदोजी कढ़ाई की गई थी। साड़ी की बॉर्डर पर किरण पट्टी और पुराने पारंपरिक मोटिफ्स की डिज़ाइन थी।
हिना ने इस लुक को और खास बनाने के लिए सिर पर गुलाबी रंग का घूंघट भी ओढ़ा, जिसकी बॉर्डर पर खूबसूरत स्कैलप किनारा था। सबसे खास बात ये रही कि उनकी साड़ी पर देवनागरी में 'हिना और रॉकी' के नाम के साथ एक इन्फिनिटी सिंबल भी उकेरा गया था, जो उनके रिश्ते की अमरता को दर्शाता है।

मेहंदी में दिखा लोटस थीम
हिना की दुल्हनिया लुक की एक और खास बात थी उनकी मिनिमल और अनोखी मेहंदी। उन्होंने पारंपरिक मंडला डिजाइन को छोड़कर, अंगुलियों पर कमल के फूलों की डिटेलिंग और हथेली के बीच में एक बड़ा कमल डिज़ाइन बनवाया। पैरों की मेहंदी में भी पूरे तलवे पर खूबसूरत डिज़ाइन नजर आया, जिसमें सेंटर में फूल था।

डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान
हिना की इंगेजमेंट रिंग उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही। उन्होंने जो रिंग पहनी थी, वह एक बड़ा राउंड-कट डायमंड था, जिसके चारों ओर तीन लेयर वाली डायमंड-बैंड जड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा था जैसे रॉकी ने अपने प्यार की चमक इस रिंग में समेट दी हो।
सिंपल मेकअप और एलिगेंट ज्वेलरी
हिना खान ने अपने लुक को सिंपल और क्लासी बनाए रखा। उन्होंने हल्का गुलाबी ब्लश, न्यूड पिंक लिपस्टिक, डिफाइंड ब्रो और मस्कारा से सजे हुए नैचुरल मेकअप को चुना। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को डायमंड मांगटीका, चोकर नेकलेस, और कुंदन की चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया।



Click it and Unblock the Notifications
