Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Holi 2024 : होली खेलते हुए लोग क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े, वजह है बहुत खास
Why Do People Wear White Holi : होली और रंगों का खास कनेक्शन होता है। इस दिन चारों तरफ गुलाल और रंग ही नजर आते हैं। होली के मौके पर आपने एक चीज नोटिस की है कि लोग होली खेलने के लिए सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं जबकि ये रंगों का त्योहार हैं।
आपने कई बॉलीवुड मूवीज में भी देखा होगा कि होली मतलब बहुत सारा रंग और सफेद कपड़े। इसके पीछे भी कुछ खास वजह जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं क्या सफेद रंग और होली का कनेक्शन।

त्योहार से जुड़ा है ये रंग
होली का त्योहार गले शिकवे भूलकर मित्रता बढ़ाने वाला त्योहार है। वहीं सफेद रंग शांति का प्रतीक है। होली और सफेद रंग दोनों ही मित्रता से जुड़े हुए हैं।
चंद्रमा से जुड़ा रंग
ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा दिमाग और मन से संबंधित होता है। होली के मौके पर सफेद रंग पहनने व्यक्ति खुश रहता है। सकारात्मक रहता है। यही एक वजह है कि इस दिन लोग पुराने गिले शिकवे भुला फिर से दोस्त बन जाते हैं।
गर्मी से बचाएं
इसके अलावा होली पर सफेद रंग पहनने की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि इस दिन गर्मी भी बढ़ जाती है।
सफेद रंग गर्मी में भी राहत देते हैं और आरामदायक महसूस कराते हैं।

खूबसूरत आती हैं तस्वीरें
सफेद रंग पहनना का एक कारण और भी है। जब आप सफेद रंग पहनकर होली खेलते हैं तो सफेद रंग पर हर तरह के दूसरे रंगे के प्रिंट काफी खूबसूरत नजर आते हैं। जब सफेद रंग दूसरे रंगों की बौछार होती है तो यह रंग इस काफी निखरकर आता है। इनमें फोटोज भी काफी खूबसूरत आती हैं।
एक यह भी है मान्यता
होलिका जब हिरण्यकश्यप के बेटे प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर बैठीलेकिन होलिका आग में जलकर मर गईं और प्रहलाद का एक बाल भी बांका नहीं हुआ था। जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस वजह से भी लोग होली के दिन सफ़ेद रंग के कपड़ों को धारण करते है। क्योंकि ये रंग सच्चाई और न्याय का भी प्रतीक है।



Click it and Unblock the Notifications
