Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिटिंग वाली ब्लाउज देगी आपको साड़ी में परफेक्ट लुक
आजकल फैशन ट्रेंड में हैं कंट्रास्टिंग ब्लाउज। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज ऑउट ऑफ ट्रेंड हो चुके हैं। ऑनलाइन स्टोर्स व ऑफलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर रेडिमेड कंट्रास्टिंग ब्लाउज मिल जाते हैं।
लेकिन हमेशा फिटिंग सही हो यह जरूरी नहीं। ऐसे में आप कंट्रास्टिंग ब्लाउज सिलवाती हैं। कई बार बुटीक वाले ब्लाउज की फिटिंग बिगाड़ देते हैं। अगली बार ऐसा नहीं हो आपके साथ। इसके लिए पढ़ें यह उपयोगी लेख।

फिटिंग
सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपके ब्लाउज की फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट हो क्योंकि बिना फिटिंग के ढीला ढाला ब्लाउज डिजाइनर लगने की बजाए आपकी साड़ी की रौनक को भी खत्म कर देगा इसलिए जरूरी है कि आप अपनी बॉडी का नाप सही प्रकार से दे यदि ब्लाउज में थोड़ी बहुत कमी रह गई है तो उसे तभी सही करा लें क्योकि फिटिंग न आने पर ब्लाउज के नेक और डिजाइन दोनों पर असर पड़ता है ।

पैडेड ब्लाउज
आजकल ज्यादातर डिजाइनर और फैंसी ब्लाउज पैडेड आ रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि कप साइज परफेक्ट हो। यदि कप साइज परफेक्ट नहीं होगा तो ब्लाउज की फिटिंग भी सही से नहीं आएगी। आपको कंफर्टेबल भी महसूस नहीं होगा। ज्यादातर टेलर एक ही साइज के कप्स यूज कर देते है जिससे फिटिंग सही से नहीं आ पाती है इसलिए हमेशा सही कप साइज ही चुनें।

फैब्रिक
ब्लाउज बनवाते समय उसके फैब्रिक पर ध्यान दें। जब भी आप अपने ब्लाउज के लिए डिजाइन सेलेक्ट करें तो इसकी फैब्रिक का भी ध्यान रखें। साथ ही ब्लाउज में लाइनिंग का ध्यान रखें यदि आपके ब्लाउज का फैब्रिक जार्जेट का है तो लाइनिंग मे साटिन या कोई और फैब्रिक चुनते समय ध्यान रखे कि वो ज्यादा मोटा न हो क्योंकि वो आपकी स्किन पर चुभेगा। साथ ही लाइनिंग हमेशा धो कर यूज करें।
यदि आप समर्स के अकोर्डिंग फैब्रिक लेना चाहती है तो कॉटन बेस्ट ऑप्शन है।

बॉडी के अनुसार
आकर्षक डिजाइन के चक्कर में न पड़ें। ब्लाउज का ऐसा डिजाइन चुनें जो आपके बॉडी के शेप के अनुरूप हो। अगर आपकी बांहें मोटी हैं तो ब्लाउज के बाजुओं की लंबाई कोहनी तक रखें। अगर आपके पेट पर चर्बी इकट्ठा है तो ब्लाउज की लंबाई ज्यादा रखें। कॉर्सेट स्टाइल के ब्लाउज आप पर अच्छे दिखेंगे।ब्लाउज के गले का आकार भी सोच-समझकर चुनें। अगर आपके गर्दन की लंबाई कम है या फिर आपकी डबल चिन है तो चाइनीज कॉलर, टर्टल नेक या रोल नेक वाली डिजाइन आपके लिए नहीं है। अपने ब्लाउज के लिए वी-नेक या स्कूप-नेक गला चुनें। गोल और चकोर शेप के ब्लाउज सभी तरह की महिलाओं पर सूट करते हैं।

डोरी लुक
ब्लाउज को आप स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल लुक भी देना चाहती हैं तो ब्लाउज सिलवाते समय उस पर डोरी लगवा लें। ऐसे ब्लाउज न सिर्फ अच्छी तरह फिट हो जातें हैं बल्कि काफी आरामदायक भी होतें हैं। इनकी एक और खासियत है कि इनमें आपको ब्रा के दिखने या खिसकने का भी डर नहीं रहता क्योंकि इनके साथ आपको ब्रा पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। डोरी आपके ब्लाउज को स्टेबल रखती है। अगर आप इसे थोड़ा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो डोरी में लटकन लगाएं।
कलर्स
ब्लाउज में यदि कलर्स की बात आती है तो मौके के अनुसार इन्हें कैरी करें। आजकल कॉन्ट्रास्ट का जमाना है। यदि काले रंग के शिफौन ब्लाउज पर गोल्डन कढ़ाई की गई है, तो उसे किसी भी रंग की साड़ी के साथ पहना जा सकता है।
त्योहारों के समय गहरे रंग का ब्लाउज अधिक पौपुलर होते हैं, जिन में लाल, नीला, औरेंज, हरा, एमरल्ड ग्रीन, बैगनी आदि सभी रंगों के ब्लाउज बाजार में उतारे जाते हैं। गर्मी के मौसम में हलके रंग, जिन में पिंक के ऊपर सिल्वर वर्क, मुक्कैश का काम, सफेद, ऑफ व्हाइट, टरक्वायज के ऊपर सिल्वर वर्क अधिक ट्रेंड में हैं। इन ब्लाउजों को आप सिल्क, शिफौन, जौर्जेट आदि सभी साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
