Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राजस्थानी जूतियां रखे-रखे न हो जाए कबाड़, इन तरीको से देखभाल करने से चलेगी सालों-साल
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़कियां तक राजस्थानी जूतियों की दीवानी होती है। राजस्थानी जूतियां पारंपरिक कारीगरी का बेहतरीन उदाहरण होती हैं, जो खासकर वेडिंग सीजन में लोकप्रिय होती हैं। ये मुलायम लेदर से बनी होती हैं, जो पैरों में आरामदायक होती हैं और स्किन को डैमेज नहीं करतीं। हालांकि, इनकी लंबी उम्र के लिए सही देखभाल जरूरी है।
इन्हें धूप से बचाकर रखें, ताकि रंग फीका न हो। जूतियों को नियमित रूप से सॉफ्ट ब्रश से साफ करें और नमी से बचाकर रखें। इनके रखरखाव के लिए एक अच्छा लेदर कंडीशनर लगाना भी फायदेमंद होता है, जिससे चमक बनी रहती है और जूतियां लंबे समय तक अच्छी रहती

राजस्थानी जूतियों की चमक और मजबूती बनाए रखने के लिए कुछ खास टिप्स हैं:
सरसों तेल से चमक बढ़ाएं
जूतियों को फंगस से बचाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए समय-समय पर सरसों तेल की हल्की मालिश करें। इससे जूतियों को नमी मिलेगी और चमक भी बढ़ेगी। मालिश करने के बाद, जूतियों को 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
कवर का करें इस्तेमाल
जूतियों को धूल और गंदगी से बचाने के लिए, इन्हें उपयोग करने के बाद किसी कपड़े के कवर या झोले में रखें। अगर कवर नहीं हो, तो इन्हें पेपर या अखबार में लपेटकर रखें
ड्राई और हवादार जगह पर रखें
राजस्थानी जूतियों को हमेशा नमी और गीली जगह से दूर रखें, क्योंकि इससे चमड़ा खराब हो सकता है। इन्हें सूखी और हवादार जगह पर रखें, ताकि हवा ठीक से चल सके। डायरेक्ट धूप में इन्हें न रखें, क्योंकि इससे चमड़ा कठोर हो सकता है और जूतियां जल्दी खराब हो सकती हैं।
नियमित सफाई जरूरी
जूतियों को मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से नियमित रूप से साफ करें। गंदगी जमा होने से उनकी सुंदरता और चमक कम हो सकती है। पानी का इस्तेमाल न करें, और तेल लगे कपड़े से वाइप करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
अगर जूतियों पर पानी गिर जाए, तो इन्हें तुरंत सूखे कपड़े से पोंछकर धूप में सुखा लें। अत्यधिक धूप से बचें क्योंकि इससे चमड़ा हार्ड हो सकता है। इन्हें लंबे समय तक बंद न रखें और कभी-कभी इन्हें पहनें, ताकि इनका शेप और फिटिंग सही रहे।
इन सरल उपायों से आपकी राजस्थानी जूतियां नई जैसी बनी रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
