Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
वेकेशन पर जा रहे हैं तो भी इन टिप्स की मदद से दिखें स्टाइलिश
गर्मियों की छुट्टियों में हम सभी कहीं ना कहीं जाने का प्लॉन करते हैं। अमूमन बाहर जाते समय हम हॉलिडे डेस्टिनेशन से लेकर ऑनलाइन बुकिंग तक कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं। लेकिन आपके लुक का क्या। चूंकि आप बाहर जा रहे हैं, इसलिए बहुत अधिक सामान कैरी करने से आप यकीनन बचना चाहेंगे, जिससे आपको बहुत अधिक परेशानी ना हो। वहीं, दूसरी ओर हॉलिडे पिक्चर्स में स्टाइलिश दिखना भी बेहद जरूरी होता है।
आखिरकार ये तस्वीरें ही छुट्टियों की यादों को ताजा रखती हैं। अगर आप भी हॉलिडे के दौरान स्टनिंग दिखना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ छोटे-छोटे फैशन टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो वेकेशन में आपको स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगे-

फैब्रिक पर करें फोकस
जब आप हॉलिडे पर जा रहे हैं तो ऐसे में आपके आउटफिट का फैब्रिक काफी अहम् होता है। चूंकि आपको उस आउटफिट को पहनकर पूरा दिन बाहर घूमना पड़ सकता है, इसलिए फैब्रिक का लाइटवेट और कंफर्टेबल होना बेहद आवश्यक है। आप हॉलिडे के लिए ऑर्गेनिक कॉटन, लिनेन, विस्कोस रेयॉन जैसे फैब्रिक के आउटफिट पहन सकते हैं। आप प्लेन या प्रिंटेड टी-शर्ट के अलावा जींस और शॉर्ट्स को भी अवश्य कैरी करें। चूंकि इस तरह के आउटफिट वर्सेटाइल होते हैं, इसलिए इन्हें कई तरह से पहना जा सकता है। ऐसे में आपको अधिक कपड़े कैरी करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
लेयरिंग है बेस्ट ऑप्शन
चूंकि आप ट्रेवल कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अलग-अलग जगहों पर तापमान अलग मिलेगा। इतना ही नहीं, कई ऐसी जगहें भी होती हैं, जहां पर तापमान में काफी तेजी से बदलाव होता है। चूंकि आप कई कपड़ों को एक साथ पैक नहीं कर सकते हैं तो ऐसे में आप लेयरिंग पर फोकस करें। आप अपने सलेक्ट किए हुए आउटफिट्स को स्वेटशर्ट, स्वेटर, श्रग, जैकेट आदि के साथ लेयर कर सकते हैं। इस तरह से लेयरिंग करने से ना केवल आपको न्यू लुक मिलता है, बल्कि आप मौसम के अनुसार अपने कपडों की लेयर को रिमूव कर सकते हैं या फिर उसे पहन सकते हैं।

एक्सेसरीज पर भी दें ध्यान
जब बात स्टाइलिश दिखने की होती है तो ऐसे में एक्सेसरीज एक अहम् भूमिका अदा करती है। दरअसल, अपनी एक्सेसरीज की मदद से आप सिंपल आउटफिट में भी स्टनिंग दिख सकते हैं। इसलिए, अपने ट्रैवल स्टाइलिंग गेम को एन्हॉन्स करने के लिए आप कैप या स्कार्फ जैसी एक्सेसरीज साथ रखें। ये ना केवल आपको धूप से बचाएगी, बल्कि इससे आपका लुक भी काफी अच्छा व स्टाइलिश नजर आएगा।
एक स्टाइलिश बैग चुनें
एक्सेसरीज में सिर्फ नेकपीस या कैप आदि ही शामिल नहीं है, बल्कि आपको अपने बैग को सलेक्ट करते समय भी अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। वेकेशन पर जाते समय हम सभी को बैग की जरूरत होती है। लेकिन अगर बैग सही हो तो इससे आपके लुक में चार-चांद लग सकते हैं। मसलन, वेकेशन के दौरान आप पैसे, फोन, चाबियां, पानी और अन्य आवश्यक चीजें रखने के लिए एक स्टाइलिश टोट बैग को चुन सकते हैं। यह फैनी बैग की तुलना में अधिक स्पेशियस होता है और इसलिए आप इसमें जरूरत का सामान आसानी से कैरी कर सकते हैं।
ऐसे कपड़े न पहनें जो फिट न हों
अक्सर हम वेकेशन के दौरान स्लिम दिखना चाहते हैं और इसलिए एकदम बॉडी फिटिंग के कपड़े पहनते हैं। लेकिन अगर आपके कपड़े ठीक से फिट नहीं होंगे या फिर बहुत तंग होंगे तो इससे आपके लिए छुट्टियों में सही तरह से एन्जॉय करना काफी मुश्किल होगा। इतना ही नहीं, इस तरह के टाइट आउटफिट देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए, हमेशा कंफर्टेबल और अपने साइज के अनुसार ही कपड़े पैक करें।



Click it and Unblock the Notifications
