Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
शादी का महंगा लहंगा हो रहा है बेकार, इन स्मार्ट ट्रिक्स से पुराने लहंगे को करें रियूज
शादी के लिए ब्राइडल लहंगा खरीदना किसी भारी चुनौती से कम नहीं है। हर ब्राइड टू बी की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी का लहंगा सबसे अलग और खूबसूरत हो। हालांकि शादी हो जाने के बाद वो लहंगा अलमारी में ही रह जाता है। इस भारी-भरकम शादी के लहंगे को हर त्योहार और फंक्शन में पहनना भी मुश्किल हो जाता है। बदलते ट्रेंड के साथ इस महंगे पोशाक को पहनना थोड़ा आउटडेटेट सा फील करवाता है।
इसलिए आपको अपने महंगे और हैवी लहंगे को खरीदने का मलाल भी न रहें और आप इसे रियूज कर सकें। इसके लिए हमने आपके लिए शादी के लहंगे को फिर से इस्तेमाल करने के शानदार तरीके ढूंढे हैं। आप अपने ब्राइडल लहंगे को रियूज करके इस पर लगाए पैसे भी वसूल कर लेंगी है और इन्हें पहनकर स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।

वेडिंग लहंगा के दुपट्टे को रियूज करने का तरीका
शादी के लहंगे के दुपट्टे को आप अलग-अलग स्टाइल में अपने आउटफिट के साथ इस्तेमाल में ले सकती है। शादी के लहंगा के साथ दुपट्टा भी काफी भारी और डिजाइनर होता है। आप इस दुपट्टे को शादी- त्योहारों में अलग-अलग जगह अपनी ड्रेस के साथ मैच करके इसे पहन सकती हैं। जैसे करवा चौथ के मौके पर आपने इसे अपनी ड्रैस के साथ मैच करते हुए कैरी कर लिया। दूसरा तरीका ये है कि आप अपने दुपट्टे से कुर्ती बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो अपने हैवी दुपट्टे से मन पसंदीदा ब्लाउज भी बना सकती हैं।
कुर्ती के साथ पहने लहंगा
अपनी शादी के लहंगे को प्लेन लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर करके पहन सकती है। यह इसे एक फैशनेबल नए आउटफिट में बदल देगा और यह बहुत हैवी काम को भी कवर करेगा। इससे आपका लुक किसी भी पार्टी में अलग ही दिखाई देगा।

लहंगे से बनाएं अनारकली कुर्ता
आप अपने ब्राइडल लहंगे और ब्लाउज से हैवी और डिजाइनर वन पीस या अनारकली कुर्ता बना सकती है। इसके साथ अपने हैवी दुपट्टे को पेयर कर सकती है। फिर इसे भाई-बहन की शादी और पार्टी-फंक्शन में स्टाइलिश तरीके से पहन सकती है।
ब्लाउज का बना सकते है क्रॉप टॉप
आप लहंगे के महंगे ब्लाउज को भी अलग-अलग तरीके से यूज में ले सकते हैं। डिजाइनर ब्लाउज को सिंपल पलाज़ो के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर इसे शरारा सूट में भी बदल सकती हैं। इसके अलावा आप इसे अलग-अलग साड़ी के साथ मैच करके ब्लाउज के तरह पहन सकती हैं।
स्कर्ट के साथ पेयर अप करें
अगर आपका अपने लहंगे पर जरा भी पैसे खर्च करने का मन नहीं है तो आप अपने पुराने लहंगे में थोड़ा सा ट्वीस्ट डालकर भी उसको नया लुक दे सकती हैं। लहंगे को स्कर्ट की तरह पहनकर उसे सिम्पल टीशर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती है। उसी घेर वाली स्कर्ट को आप किसी प्लेन टॉप या शर्ट के साथ पहनें। ये शर्ट आपको इंडो-वेस्टर्न लुक तो देगी ही साथ ही साथ आप बेहद स्टाइलिश भी दिखेंगी।



Click it and Unblock the Notifications