Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
करवाचौथ-दीवाली पर चाहिए बी-टाउन दिवाज जैसा एलिगेंट लुक, स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनें टिशू साड़ी
B-Town Actress inspired Tissue silk sarees : ड्रैप्ड, फ्रील, शिमरी कई तरह के ऑप्शन्स साड़ियों में आजकल लड़कियों के पास हैं। इन सबके अलावा टिशू साड़ी काफी ट्रैंड में हैं। फेस्टिवल हो या कोई इवेंट ज्यादातर बी-टाउन हसीनाएं इसी तरह की साड़ियों में नजर आ रही हैं। करवाचौथ आने वाला है ऐसे में अगर आप इस त्योहार पर कुछ ट्रैंडी पहनने का सोच रही हैं तो बी-टाउन एक्ट्रेसेज की टिश्यूज साड़ी से आइडियाज ले सकती हैं।

जाह्नवी कपूर
हाल ही में नवरात्रि में मां के दर्शन करने पहुंची जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्हौत्रा की पिंक साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर लगा गोल्डन बॉर्डर बहुत ही सुंदर था। इसके साथ एक्ट्रेस ने सीक्वेंस ब्लाउज कैरी किया। बालों को खुला छोड़, लाइट मेकअप, गले में सिंपल नेकपीस और छोटे-छोटे ईयररिंग्स के साथ ऑवरऑल लुक में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख रही थी

करिश्मा कपूर
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी मनीष मल्हौत्रा की सिल्वर कॉपर टिश्यू साड़ी पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने शिमरी ब्लाउज पहना था। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में जूड़ा बनाकर उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। ऐसे में करवाचौथ पर आप भी करिश्मा जैसी हैवी साड़ी वियर कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा
हमेशा अपने फैशन के चलते सुर्खियों में रहने वाली मलाइका भी मनीष मल्हौत्रा की गोल्डन टिश्यू साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थी। कानों में ऑवरसाइज्ड ईयररिंग्स, बालों में बन, माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप लुक में उनका लुक देखने लायक था। एक्ट्रेस का यह सिंपल सॉबर लुक आप चाहें तो इस करवाचौथ के लिए कॉपी कर सकती हैं।

पूजा हेगड़े
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने टिशू की साड़ी के साथ उन्होंने मल्टी कलर नेकलेस, बालों में लूज बन और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। ज्यादा हैवी अगर आप कुछ करवाचौथ पर नहीं पहनना चाहती तो पूजा का यह लुक कॉपी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
