Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जिम फैशन: स्टाइलिश और कम्फ़र्टेबल होना चाहिए लुक, यहां देखें टिप्स
आप फिटनेस फ्रीक हैं, लेकिन जिम में फैशन? इसके बारे में कभी आपने सोचा ही नहीं। आप वर्कआउट के साथ-साथ फैशन और कम्फर्ट का भी जिम में ध्यान रखें। साथ ही जिम आउटफिट और एक्सेसरीज का बॉडी टाइप के अनुसार कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। आखिर हरपल आपका बेस्ट दिखना भी जरूरी है। इस बाबत डीटेलिंग पढ़ें इस लेख में।

1. सही जिम कपड़े चुनें
जिम के लिए सही कपड़े चुनें। जरूरी नहीं कि आपको महंगे या फैंसी वर्कआउट वियर ही खरीदें। जिम आउटफिट खरीदते समय देखें फैब्रिक में स्ट्रेच है कि नहीं। फैब्रिक में स्ट्रेच होने से आपको वर्कआउट के दौरान शर्मिदगी नहीं झेलनी होगी। जिम वियर में शॉर्ट्स के साथ लेगिंग्स या योगा पैंट्स बेस्ट रहती है। यदि आप शॉर्ट्स के ऊपर लेगिंग्स या योग पैंट्स पसंद करती हैं तो आप लेगिंग्स या योगा पैंट्स भी ले सकती हैं।

2. इनवियर हो स्पोर्ट्स वाले
जिम आउटफिट में ब्रा और अंडरवियर का फिट होना जरूरी। जिम के लिए आप अलग से इनवियर खरीदें जो इनर बॉडी पार्ट्स को स्पोर्ट दे और उन पर दवाब नहीं डाले। बता दें कि ऑनलाइन व ऑफलाइन कई तरह और हर साइज में स्पोर्ट्स ब्रा और अंडरवियर मिलते हैं। याद रहे जब अंदर से आप कम्फर्टेबल महसूस करेंगे, तो वर्कआउट में ध्यान लगेगा।

3. कैसे कैरी करें जिम वियर?
जिम वियर खरीदने के बाद उसे स्टाइल से पहनन जरूरी है। आखिर आपका हरपल फैशनेबल दिखना जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे- जिम वियर की नींव है स्पोर्ट्स ब्रा, लेगिंग्स या योग पैंट्स के ऊपर शॉर्ट्स पहनें, सिंपल जिम वियर को स्टाइलिश दिखाने के लिए हेड बैंड, रिस्ट बैंड, सॉक्स आदि एक्सेसरीज़ पहनें, ग्लैम फैक्टर के लिए एक जैकेट या बनियान का उपयोग करें, जिससे यह स्पष्ट हो कि आप जिम जा रहे हैं, जिम जाते समय स्पोर्ट्स बैग का उपयोग करें, ऐसे जूते चुनें जो आरामदायक हों लेकिन वर्कआउट के दौरन शरीर का बैलेंस बनाए रखे, हील्स से बचें, वर्कआउट के दौरान परफेक्ट शूज बहुत जरूरी होते हैं। आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो करें, जूते उसी के अनुसार ही पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
