Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Huma Qureshi Looks For Raksha Bandhan: हुमा कुरैशी के 5 ट्रेडिशनल लुक, रक्षाबंधन पर हर किसी को देंगे फैशन गोल
Huma Qureshi Looks For Raksha Bandhan: 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार को रक्षाबंधन है। ये भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र पर्व है जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन महिलाओं के लिए बहुत खास इसलिए भी होता है क्योंकि इस दिन वो अपने लुक को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहती हैं। हर लड़की चाहती है कि इस दिन वो बहुत खास दिखे। ऐसे में रक्षाबंधन फैशन और स्टाइलिश दिखने का भी मौका है। अगर आप फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों तरह के लुक अपनाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के एथनिक आउटफिट्स आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशनल हो सकते हैं।
चाहे बात हो हैवी लहंगे की, ग्रेसफुल साड़ी की या मॉडर्न टच वाले इंडो-वेस्टर्न सेट की हुमा का फैशन गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। इस रक्षाबंधन अगर आप भी चाहती हैं कि आपका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, तो यहां देखिए हुमा कुरैशी के 5 ट्रेडिशनल लुक जो न सिर्फ आपको फैशन गोल्स देंगे, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में रॉयल टच भी ऐड करेंगे।

1. सिंपल साड़ी में एलिगेंट लुक
रक्षाबंधन के लिए अगर आप ऐसा लुक कैरी करना चाहती हैं जो बहुत ज्यादा हैवी भी न लगे और आप सुंदर भी दिखे तो हुमा की तरह सिंपल साड़ी पहन सकती हैं। हां इसके साथ ब्लाउज थोड़ा स्टाइलिश ही पहने ताकि एथनिक के साथ थोड़ा बोल्ड भी लगें। हर कोई कहेगा वाह! क्या लग रही हो।
2. एथनिक में परफेक्ट लुक
रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप हुमा कुरैशी की तरह लहंगा पहनेंगी तो बेहद सुंदर लगेंगी। लहंगा लुक को कंप्लीट करने के लिए आप बड़े वाले इयररिंग्स पहनें और मेकअप बहुत ज्यादा ओवर न करें।
3. पेस्टल शरारा सूट
पेस्टल शेड में फ्लोई शरारा आउटफिट भी रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट है। लाइट मेकअप के साथ हुमा का यह लुक दिन के समय राखी सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।
4. साड़ी में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक
हुमा कुरैशी का साड़ी में इंडो- वेस्टर्न फ्यूजन लुक रक्षाबंधन के लिए बेस्ट है। कहते हैं कि साड़ी भारतीय परिधान है, अब उसके साथ हुमा की तरह श्रग पहन लिया जाए तो एथनिक के साथ फ्यूजन का बढ़िया तड़का लगेगा।
5. कलरफुल सूट में मॉडर्न दिवा स्टाइल
हुमा का हर लुक वैसे तो बेस्ट ही होता है फिर चाहे वो इंडो-वेस्टर्न लुक हो या फिर, एथनिक लुक या फिर बोल्ड लुक। मगर रक्षाबंधन पर आप कुछ कलरफुल लुक चाहते हैं तो हुमा के इस सूट लुक से इंस्पिरेशन लें।
स्टेटमेंट ईयररिंग्स, हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप हुमा के ट्रेडिशनल लुक को फेस्टिव-रेडी बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
