Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Janhvi Kapoor:शिमरी ब्लू लहंगे में जलपरी लगीं जान्हवी कपूर, अपनी बोल्ड अदाओं के साथ बनीं शोस्टॉपर
इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली में रिलायंस ब्रांड्स के सहयोग से हुंडई इंडिया कॉउचर वीक चल रहा है, जहां पर देश के फेमस फैशन डिजाइनर अपने डिजाइन्स पेश कर रहे हैं। इंडिया कॉउचर वीक का तीसरा दिन जान्हवी कपूर के नाम रहा। जान्हवी गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनीं।

जान्हवी कपूर ने गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया। जान्हवी ने बेहद खूबसूरत लहंगे के साथ रैंप वॉक किया। उनका लहंगा शिमरी नेवी ब्लू कलर का था, जिस पर जान्हवी ने डीप नेक ब्लाउज स्टाइल किया था, जो उनको काफी ग्लैमरस और बोल्ड लुक दे रहा था।
जान्हवी के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने नो जूलरी स्टाइल किया, साथ ही मेकअप भी मिनिमल रखा। अपने बालों को जान्हवी कपूर ने ओपन कर रखा था, जान्हवी ने अपने स्टाइल में बोल्ड प्लस सोबर लुक का कॉकटेल पेश किया।

जान्हवी कपूर फिल्मों में जिस तरह के कैरेक्टर प्ले करती हैं, उससे ऐसे लगता है कि वो काफी सिंपल सी हैं, लेकिन असल जिंदगी में जान्हवी कपूर काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। जान्हवी का फैशन सेंस कमाल का है। वो जो भी आउटफिट कैरी करती हैं, वो ट्रेंड में आ जाता है। जान्हवी कपूर कॉटन से सूट भी कैरी करती हैं और बोल्ड कपड़ों के लिए भी जानी जाती है।

बता दें कि कॉट्यूरियर गौरव गुप्ता ने रिलायंस ब्रांड्स के सहयोग से हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2023 में तीसरे दिन अपना कलेक्शन 'हिरण्यगर्भ' पेश किया था।



Click it and Unblock the Notifications
