Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ये मेकअप आर्टिस्ट कमाता है एक दिन के लाखों रूपए, टॉप एक्ट्रेसेज की है पहली पसंद
अब वो जमाना नहीं रहा, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्म कास्टिंग के साथ अप्वाइंट किए गए मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करवाती है। बल्कि अब तो वो जमाना आ गया है, जब हर एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्म शूटिंग के दौरान बल्कि किसी इवेंट में जाने से पहले भी अपने इन मेकअप आर्टिस्ट से ही मेकअप कराना पसंद करती है।
जी हां, जब भी ये एक्ट्रेस पब्लिकली बाहर निकलती हैं तो खुद को मैंटेन रखने और अच्छा दिखने के लिए मोटी रकम खर्च करती हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे अधिक वेतन पाने वाला मेकअप आर्टिस्ट प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1 लाख रुपये तक कमाता है।

आइए जानते है बॉलीवुड के टॉप मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट में किनका नाम शामिल है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की खूबसूरती को निखारने के लिए अच्छी खासी रकम वसूलते है।
मिकी कॉन्ट्रैक्टर
बॉलीवुड के टॉप मेकअप आर्टिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, मिकी कॉन्ट्रैक्टर का। जो लगभग तीन दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम कर रहे हैं, अपने विनम्र स्वभाव और अच्छे काम से उन्होंने अपने लिए एक विशेष जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वह हेयरड्रेसर के रूप में की थी, जिसके बाद दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने उन्हें बॉलीवुड में लांच किया।
दरअसल, मिकी कॉन्ट्रैक्टर अपने संघर्ष के दिनों में टोक्यो में हेयरड्रेसर के रूप में काम करते थे, जहां उनकी मुलाकात हेलेन से हुई, जिन्होंने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने 1992 में काजोल के साथ बेखुदी में एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड में शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सितारों पर अपना जादू चलाया और कुछ ही समय में वे मशहूर हो गए।
इन फिल्मों में बतौर मेकअप आर्टिस्ट किया काम
मिकी ने हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मोहब्बतें, माई नेम इज खान, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, डॉन, वीरे दी वेडिंग में काम किया है और हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के लुक को परफेक्ट बनाने में भी मिकी का ही हाथ है।
अंबानी फैमिली की पहली पसंद
जब चमक-दमक की बात आती है, तो अंबानी परिवार ने हमेशा अपने चेहरे पर जादू चलाने के लिए मिकी कॉन्ट्रैक्टर पर भरोसा किया है। सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका अंबानी भी हमेशा इस दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट से ही मेकअप कराना पसंद करती हैं।
ये भी है मिकी कॉन्ट्रैक्टर के दूसरे कस्टमर
मिकी बॉलीवुड के पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं। करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी ये उन एक्ट्रेसेज के नाम है जो मिकी से अपना मेकअप कराना पसंद करती हैं। वह कथित तौर पर प्रति व्यक्ति प्रति दिन 75000 से 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं और यह उन्हें highest-paid makeup artist in bollywood बनाता है।
ये भी है बॉलीवुड के अन्य फेमस मेकअप आर्टिस्ट
नम्रता सोनी
दादा साहब फाल्के पुरस्कार की विजेता सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी इंडस्ट्री के टॉप नामों में से एक हैं। वे कई मशहूर हस्तियों के लिए मेकअप करती हैं, जिनमें मलायका अरोड़ा, सोनम कपूर, रानी मुखर्जी के नाम शामिल हैं। वह अपने सिग्नेचर ल्यूमिनस मेकअप लुक के लिए मशहूर हैं।
संध्या शेखर
मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर दीपिका पादुकोण की पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह अपने सिग्नेचर नो-मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। वह कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसी अन्य एक्ट्रेस के लिए भी मेकअप करती हैं।
पुनीत सैनी
नयनतारा का वेडिंग मेकअप करने वाली मेकअप आर्टिस्ट पुनीत सैनी बॉलीवुड में काफी फेमस है। आलिया भट्ट और अन्य सेलेब्स के शानदार लुक के पीछे इन्हीं का हाथ है। चाहे वह नॉर्मल वेडिंग हो या कोई चमक-दमक वाला इवेंट, सैनी का मेकअप सब तरह से परफेक्ट होता है।



Click it and Unblock the Notifications
