Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
77th Cannes Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन एक्ट्रेस दीप्ति सधवानी ने अपने लुक से बिखेरा जलवा
77 कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और अब आगामी कुछ दिनों में कई सेलेब्स के बेहतरीन लुक्स पूरी दुनिया को देखने को मिलेंगे। इस साल इंडियन एक्ट्रेस दीप्ति सधवानी ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आईं। इस दौरान उनका लुक बस देखते ही बनता था। ऑरेंज गाउन में वह बेहद ही कमाल नजर आ रही थीं।
दीप्ति साधवानी ने म्यूजिक एल्बम से लेकर सीरियल व फिल्मों तक में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी रियलिटी शो हास्य सम्राट को होस्ट भी किया है। इतना ही नहीं, वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में भी नजर आ चुकी हैं।

हाल ही में दीप्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने रेड कारपेट लुक की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में रेड कारपेट पर चलकर वह कितना अच्छा महसूस कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसा था दीप्ति सधवानी का रेड कारपेट लुक-
दीप्ति सधवानी का ऐसा था रेड कारपेट लुक
दीप्ति सधवानी कॉमेडी रियलिटी शो को होस्ट करने से लेकर तारक मेहता का उल्टा शो में नजर आ चुकी हैं। चूंकि उनके कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने के बारे में किसी को नहीं पता था, इसलिए जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ओपनिंग सेरेमनी में अपने लुक की तस्वीरें शेयर की तो हर कोई हैरान रह गया। उनका रेड कारपेट लुक बेहद ही खूबसूरत था। कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक के लिए एक्ट्रेस और सिंगर दीप्ति सधवानी ने ऑरेंज कलर के गाउन को चुना। इस गाउन में लंबा फर्र ट्रेल था, जिसने कान्स का अब तक का रिकार्ड तोड़ दिया है।
पहना सबसे लॉन्ग ट्रेल वाला गाउन
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर डेब्यू करने के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बनाया। दीप्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड कारपेट लुक की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब तक का सबसे लॉन्ग ट्रेल गाउन पहना है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीप्ति ने कानों में हैंगिंग डायमंड इयररिंग्स पहने हैं, जबकि उन्होंने हाथों में ब्रेसलेट को स्टाइल किया है। उनके इस गाउन को डिजाइनर आंचल डे द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज कलर आई मेकअप किया है, जबकि लिप मेकअप को उन्होंने लाइट ही रखा है। फैन्स उनके रेड कारपेट लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
जानिए दीप्ति सधवानी कौन है?
इंडियन एक्ट्रेस दीप्ति सधवानी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फीचर फिल्म द सेकंड एक्टर की स्क्रीनिंग के लिए आईं थीं। वह कई टीवी शोज और म्यूजिक एल्बम ZAZमें नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह मिस नॉर्थ इंडिया का ताज भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा, वह मिस इंडिया कॉम्पीटिशन के रीजनल फाइनल में भी पहुंचीं। वह नज़र हटी दुर्घटना घटी और रॉक बैंड पार्टी में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, दीप्ति ने 'हरियाणा रोडवे' से लेकर 'लाला लाला लोरी' तक कई हरियाणवी ट्रैक में भी नजर आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
