Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
77th Cannes Film Festival: कान्स के डेब्यू लुक में कियारा ने पहना थाई हाई स्लिट आइवरी गाउन, दिखीं बला की खूबस
साल 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने डेब्यू किया। इनमें एक नाम कियारा आडवाणी का है। वह लोरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर में से एक के रूप में, कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कान्स में अपने लुक को फैन्स के साथ शेयर किया। थाई हाई स्लिट आइवरी गाउन में उनका लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग लग रहा था।
अपने इस आइवरी गाउन के साथ उन्होंने एक्सेसरीज में स्टेटमेंट लुक क्रिएट किया। वहीं, मेकअप को उन्होंने बेहद ही मिनिमल लुक को चुना। आइवरी शेड में उनका यह फर्स्ट लुक यकीनन काबिल-ए-तारीफ रहा। उनका आउटफिट प्रबल गुरुंग के कलेक्शन से है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना फ्रेंच रिवेरा से अपना वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते ही वह वायरल होने लगा और फैन्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कान्स फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी के डेब्यू लुक के बारे में बता रहे हैं-
आइवरी थाई हाई स्लिट को किया स्टाइल
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपने फर्स्ट लुक में कियारा आडवाणी ने आइवरी कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। लाइट शेड में उनका लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग लग रहा था। कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्रेंच रिवेरा से वीडियो फैन्स के साथ शेयर कीं। इस थाई हाई स्लिट आइवरी गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन बेहद ही स्टनिंग लग रही थी। इस वन स्लिव्स गाउन के साथ उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स स्टाइल किए। उन्होंने पर्ल वाले बड़े डैंगलर स्टाइल किए थे और फुटवियर में व्हाइट स्टिलेटोज़ पहने थे। उनका मोनोक्रोमेटिक लुक यकीनन बेहद स्टनिंग था। उनका यह बेहद ही खूबसूरत आउटफिट प्रबल गुरुंग के कलेक्शन से है। मेकअप को उन्होंने लाइट ही रखा।
दीपिका पादुकोण से की तुलना
कियारा ने जब सोशल मीडिया पर कान्स से अपने फर्स्ट लुक का वीडियो पोस्ट किया तो वह देखते ही देखते वायरल हो गया। फैन्स को कियारा का यह डेब्यू लुक बेहद ही पसंद आया और उन्होंने कियारा के लुक की जमकर तारीफ की। हालांकि, इंस्टाग्राम पर कुछ फैन्स ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से भी की। वहीं, कुछ फैन्स कियारा के फर्स्ट लुक को देखकर इतना एक्साइटेड हो गए कि वे कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट के उनके एक और शानदार लुक का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही लुक से यह साबित कर दिया कि अपने रेड कारपेट लुक से हर किसी का दिल जीत लेंगी।
कियारा आडवाणी वर्क फ्रंट
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी की तेलुगु फिल्म गेम चेंजर रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके साथ राम चरण नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एस शंकर द्वारा निर्देशित है। यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, वह रणवीर सिंह के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म डॉन 3 में भी जल्द ही नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म में उनके रोल को अभी तह रिवील नहीं किया गया है। इस फिल्म के 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications
