Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Cannes में अपने दोनों लुक से उर्वशी रौतेला ने रेड कारपेट पर लगा दी आग, आपको कौन सा लुक लगा बेहतर
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और जानी-मानी हस्तियों का रेड कारपेट लुक हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला भी नजर आईं। 25 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में वह ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा रहीं और अब उनका रेड कारपेट का सेकंड लुक भी सामने आ गया है। उर्वशी के दोनों ही रेड कारपेट लुक कमाल रहे। जहां ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने पिंक कलर के गाउन को स्टाइल किया। वहीं सेकंड डे पर वह रेड कलर की शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उनका हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप भी बेहद ही कातिलाना रहा।
उर्वशी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कान्स के दोनों लुक अपने फैन्स के साथ शेयर किए। उनके दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम बता रहे हैं कि कैसे रहे उर्वशी रौतेला के कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट लुक-

रेड गाउन में दिखीं बेमिसाल
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेकंड डे के लुक के लिए रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन को चुना। इस बॉडीकॉन स्टाइल में उनकी कर्वी फिगर देखने में बेहद ही खूबसूरत रही है। शिमरी गाउन में रेड कलर के पफ स्लीव्स उनके गाउन को एक स्टेटमेंट लुक दे रहे थे। वहीं मेकअप में उन्होंने रेड टोन स्मोकी आईशैडो लुक चुना। बालों को वेव्स लुक दिया, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। एक्सेसरीज को उन्होंने बेहद ही मिनिमल रखा।
पिंक गाउन में दिखी बार्बी डॉल
अपने रेड शिमरी गाउन से पहले उर्वशी ओपनिंग सेरेमनी में पिंक गाउन में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड आइकॉन मेरली स्ट्रीप के साथ स्टेज शेयर किया था। हॉट पिंक गाउन में उर्वशी को देखकर लोग उनकी तुलना बार्बी डॉल से कर रहे थे।
उनके इस पिंक गाउन को सेलिब्रिटी डिजाइनर खालिद और मारवान ने डिजाइन किया था। इस गाउन के साथ उन्होंने कस्टम-मेड रफल्ड ट्यूल श्रग कैरी किया था, जो उन्हें एक स्टेटमेंट लुक दे रहा था। उन्होंने पिंक गाउन के साथ मैचिंग गल्वज भी स्टाइल किए और साथ में ब्रेसलेट भी पहना। जबकि कानों में लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स काफी अच्छे लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया, जिसे उन्होंने हेयरबैंड के साथ एक्सेसराइज किया। इस थाई हाई स्लिट हॉट पिंक गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर किए।
दीपिका पादुकोण से लुक से इंस्पायर्ड लगा पिंक गाउन
उर्वशी रौतेला के कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी का रेड कारपेट लुक यूं तो फैन्स को बेहद पसंद आया। लेकिन अधिकतर लोगों ने इसकी तुलना दीपिका पादुकोण के साल 2018 के कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक से की। उस समय दीपिका ने भी हॉट पिंक कलर के रफल्स आउटफिट को स्टाइल किया था।
बता दें कि सबसे पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इस दौरान उनके अलग-अलग लुक्स काफी पसंद किए गए थे। इसके बाद साल 2023 में भी उर्वशी रौतेला ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेगा और अब इस साल भी उनके दोनों ही लुक बेमिसाल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
