Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
फैशन इंफ्लुएंसर ने दिखाई अबू धाबी के भव्य हिंदू मंदिर की अंदर से झलक, सुंदरता देख आप भी हो जाएंगे मुरीद
Abu Dhabi First Hindu Temple Inside Pictures : अबू धाबी में 14 फरवरी को पत्थरों से बने पहले भव्य मंदिर का भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई नामी हस्तियां बतौर अतिथि शरीक हुईं। जिनमें फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मासूम मीनावाला भी थी।
मासूम ने अपने सोशल हैंडल पर मंदिर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सबके साथ साझा किए। इन क्लिप्स में मंदिर की बेहद खूबसूरत वास्तुकला को देख आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

खूबसूरत कलाकृति का उदाहरण है BAPS
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से निर्मित 27 एकड़ में फैला ये मंदिर कितना भव्य है, इसके बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके एक-एक पत्थर पर उकेरी गईं कलाकृतियां व नक्काशी करीब से कितनी ज्यादा अद्भुत लगती हैं, इसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
रात में भी दिखता है खूबसूरत
इंफ्लूएंसर ने मंदिर के नाइट व्यू की फोटोज भी शेयर की है। रात के समय दीयों और लाइट्स से सजा मंदिर भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। 700 करोड़ रुपए की लागत से बने इस मंदिर का नाइट व्यू इसकी भव्यता और सुंदरता को अधिक मन मोह लेने वाला बनाता लगा। वहीं पीले रंग की साड़ी और मोती व पत्थर से सजे गहने पहनी मासूम की इस तस्वीर में एस्थेटिक सिर्फ और सिर्फ टॉप क्लास कहा जा सकता है।

कौन है मासूम मीनावाला?
मासूम मीनावाला करीब एक दशक से कंटेंट क्रिएशन की फील्ड में एक्टिव हैं। वो मुख्यतौर पर फैशन की फील्ड में एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कई ग्लोबल प्लैटफॉर्म्स पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया है। इतना ही नहीं उन्हें फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 की लिस्ट से लेकर जीक्यू की मोस्ट इनफ्लुएंशियल यंग इंडियन्स, एचएसबीसी की लीडिंग फीमेल एंटरप्रेन्योर्स वर्ल्डवाइड जैसी पावरफुल लिस्ट में भी जगह मिली है।
मांओं के लिए है इंस्परेशन
मासूम एक बेबी की मॉम भी हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड और उसके बाद भी कंटेंट क्रिएशन से लेकर इंटरनेशनल लेवल के फैशन इवेंट्स में अपीयर होना जारी रखा था। इस वजह से मासूम मीनावाला अन्य महिलाओं के लिए और भी ज्यादा पॉजिटिव इंस्परेशन बन गईं।



Click it and Unblock the Notifications
