Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनंत के प्री-वेडिंग में Isha Ambani ने पहने थे मां Nita Ambani के 4 साल पुराने गहने, देखें तस्वीरें
Isha Ambani Look for Anant's Haktashar Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में अंबानी परिवार की महिलाओं के शानदार लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी। चाहें वो होने वाली दुल्हन हो या फिर दुल्हें की मां या फिर बहन।
बात जब ईशा अंबानी की हो रही है, तो आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने भाई के हस्ताक्षर सेरेमनी में काफी खूबसूरत हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने जो हैवो नेकपीस और ईयररिंग्स पहने थे, वो उनके लुक को हाईलाइट कर रहे थे। ईशा की ये जूलरी सेट उनकी मां नीता अंबानी की थी।

जो नीता अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में पहना था। जी हां इस खास मौके पर ईशा ने अपनी मां के गहने पहनकर अपना लुक कम्प्लीट किया। आइए देखते हैं कि कैसा था इस मौके पर ईशा अंबानी का लुक-
ईशा अंबानी ने अनंत के हस्ताक्षर सेरेमनी के लिए एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था, जिसमें कई पैटर्न में फूलों की एम्ब्रॉयडी का काम किया हुआ था। उन्होंने इसे स्कैलप्ड बॉर्डर वाले मैचिंग ब्लाउज और मैचिंग बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ पहना था। बात करें उनके मेकअप की तो ईशा ने माइल्ड मेकअप किया था। इसके अलावा, ईशा की ज्वेलरी जो उनके लुक को इन्हेंस कर रही थी। उन्होंने डायमंड एंड एमराल्ड स्टडेड लेयर्ड नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और एक ब्रेसलेट भी पहना था।

नीता अंबानी ने 9 मार्च 2019 को हुई अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ये ही नेकपीस और ईयररिंग्स पहने थे। बारात के लिए नीता ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के खूबसूरत लहंगा पहना था वहीं उन्होंने इसी जूलरी सेट को पहन रखा था। फिर बेटे के फेरों के समय इन्हीं आभूषणों को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक एम्बेलिश्ड लहंगा-चोली पहना था। नीता की बेज कलर की ड्रेस में पर्ल एम्ब्रॉयडरी, बड़े मोटिफस और बॉर्डर थे। उन्होंने इसे लुक को कम्प्लीट करने के लिए सिंदूरी लाल सिल्क टिश्यू दुपट्टे और विंटेज ज्वेलरी को पहना था।



Click it and Unblock the Notifications
