Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Met Gala 2026: सोने की साड़ी और हीरे जड़ा ब्लाउज पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, बनाने में लगे 1200 घंटे
Isha Ambani Met Gala Look 2026: मेट गाला 2026 की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर के सितारों का फैशन जलवा रेड कार्पेट पर देखने को मिल रहा है। इस भव्य इवेंट में हर बार की तरह इस बार भी ईशा अंबानी ने अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई और अपने अनोखे लुक से सभी को चौंका दिया। सोने सी चमकती साड़ी, बालों में सजा गजरा और हाथ में लिया गया अलग अंदाज का मैंगो शेप पर्स उनके पूरे लुक को बेहद खास बना रहा था। उनका यह अंदाज एक साथ रॉयल, सॉफ्ट और ग्रेसफुल नजर आया, जिसमें हर छोटी-बड़ी डिटेल को बड़ी बारीकी से चुना गया था। आइए जानते हैं ईशा अंबानी के इस खास मेट गाला लुक की वो सभी डिटेल्स, जिन्होंने उनके स्टाइल को सबसे अलग बना दिया।

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक बना चर्चा का केंद्र
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक इस बार खासा चर्चा में रहा और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। उन्होंने गोल्डन टिश्यू सिल्क की साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिला। इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। उनकी साड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा हीरे और पन्नों से सजा ब्लाउज, जिसने उनके रॉयल अंदाज में चार चांद लगा दिए।
बेशकीमती ब्लाउज ने बढ़ाई शाही चमक
ईशा अंबानी के इस लुक की सबसे खास बात उनका ज्वेलरी से सजा ब्लाउज रहा, जिसमें पारंपरिक रत्नों को बेहद खूबसूरती से शामिल किया गया। हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन की बारीक कारीगरी ने इसे बेहद शाही बना दिया। इसके साथ उन्होंने गोल्ड टिश्यू साड़ी पहनी, जिस पर हाथ से की गई पेंटिंग और कढ़ाई देखने लायक थी। अजंता की भित्तिचित्रों (फ्रेस्कोज़) से प्रेरित इस साड़ी को तैयार करने में सैकड़ों घंटे और कई कारीगरों की मेहनत लगी, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया।
लंबे गजरे ने जोड़ा ट्रेडिशनल टच
ईशा ने अपने लुक में ट्रेडिशनल एलिमेंट जोड़ने के लिए गजरे का इस्तेमाल किया, जो उनके हाथों और बालों दोनों में सजा हुआ था। खास बात यह थी कि यह गजरा हैंडमेड था और इसे पेपर, कॉपर और ब्रास जैसी चीजों से तैयार किया गया था। लंबाई इतनी थी कि चलते समय वह इसे संभालते हुए नजर आईं, जिसने उनके लुक को और भी यूनिक बना दिया।
जूलरी और मैंगो पर्स ने लूटी महफिल
ईशा की जूलरी और एक्सेसरीज ने भी खूब ध्यान खींचा। उन्होंने पुराने डिजाइन के डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स पहने, जिनमें पन्ना जड़ा हुआ था। इसके साथ हाथों में पहनी डायमंड रिंग्स ने उनके लुक को पूरा किया। सबसे अलग रहा उनका मैंगो शेप पर्स, जिसे मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया। यह यूनिक एक्सेसरी उनके पूरे लुक में एक खास और यादगार टच जोड़ती नजर आई।



Click it and Unblock the Notifications