Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
ईशा अंबानी ने भाई की बारात में पहना अबू जानी संदीप खोसला का 'रंगघाट' घाघरा, बेशकीमती हार ने खींचा ध्यान
Isha Ambani Look Anant Ambani's Wedding: अनंत-राधिका की शादी में ईशा अंबानी के लुक पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है। शादी से बारातियों और मेहमानों के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। लेकिन फिलहाल जिस शख्स की सबसे ज्यादा वाहवाही हो रही हैं, वो हैं दूल्हे राजा की बहन ईशा अंबानी की। ईशा ने अपने लुक से फैंस को काफी इम्प्रेस किया। ईशा की फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
ईशा ने अपने लाड़ले भाई की शादी में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ एक शानदार 'रंगघाट' घाघरा पहना है। येलो, पिंक और पेस्टल कलर में बने इस घाघरा सेट में बनारसी टच देखने को मिल रहा था। जिसमें चंदेरी सिल्क पर गोल्डन बारीक हैवी वर्क किया हुआ था।

ऐसा था ईशा का लुक
इस लहंगे के साथ ईशा ने हैवी डायमंड जड़ाऊ हार पहना था, जिससे ईशा का पूरा गला ही ढ़क गया था। ईशा ने इसके मैचिंग ईयररिंग्स, हाथ में डायमंड के कड़े और मांग टीका पहना था। न्यूड मेकअप, स्मोकी आईज और छोटी सी डायमंड बिंदी के साथ ईशा ने आपना लुक कम्प्लीट किया था।
4 हजार घंटों में तैयार हुआ था ईशा का नेकपीस
ईशा अंबानी ने जो भाई अनंत अंबानी की बारात के लिए जो पिंक डायमंड नेकलेस पहना था, उसे मशहूर ज्वैलर्स कांतिलाल, छोटेलाल ने डिजाइन किया था। गार्डन ऑफ़ लव कहे जाने वाले इस चमकीले नेकपीस में बीच में हार्ट शेप का नीला हीरा लगा हुआ था जिसके चारों ओर फूलों के आकार के पोर्ट्रेट-कट हीरे जड़े हुए थे। खबरों के मुताबिक हीरा के इस हार को बनाने में कारीगरों को लगभग 4 हजार घंटे का समय लगा था। हालांकि ईशा के इस हार की कीमत सामने आई हैं लेकिन इस हार की खूबसूरती बयां कर रही है कि ये बेशकीमती है।



Click it and Unblock the Notifications
