Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
ईशा अंबानी ने शिव-शक्ति पूजा में पहना था गीता का श्लोक लिखा हुआ लहंगा, 4 हजार घंटे में बनकर हुआ तैयार
अनंत अंबानी कुछ घंटों में राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी फैमिली और स्टार्स के कई शानदार लुक सामने आ चुके हैं।
इस शादी की शाही तैयारियों और अंबानी परिवार की लेडीज के लुक तक, सब पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। फिर चाहे खुद नीता अंबानी हों, उनकी बहुएं श्लोका और राधिका हों या फिर बेटी ईशा फैशन के मामले में हर कोई एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है।
अंबानी फैमिली ने राधिका-अनंत के खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए शिव शक्ति पूजा करवाई थी। जिसमें ईशा अंबानी के लुक ने खूब सुर्खियां बटोर। इस पूजा के लिए उन्होंने जो लहंगा चुना था वह बहुत ही स्पेशल था। आइए जानते हैं ईशा अंबानी के इस लुक की खासियत क्या है और इसे बनाने में कितने घंटे लगे।

ईशा अंबानी ने शिव शक्ति पूजा में पहना था खास लहंगा
10 जुलाई को परिवार की तरफ से आयोजित की गई शिव शक्ति पूजा के लिए ईशा अंबानी खासतौर पर ये लहंगा तैयार करवाया था। ईशा का ये लहंगा डेल्ही विंटेज ने तैयार किया था, जिसकी डिटेलिंग बेहद खास थी। ईशा के इस लहंगे को तैयार करने में कारीगरों को 4000 घंटे लगे।
शिवजी के' ट्री ऑफ लाइफ' से इंस्पायर्ड था लहंगा
ईशा अंबानी का यह सुंदर सा लहंगा ट्री ऑफ लाइफ से इंस्पायर्ड था। जिसके नीचे भगवान शिव के प्रिय नंदी बैठे हुए हैं। लहंगे में एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ चिड़िया की एम्ब्रॉयडी वर्क किया गया है। इस लहंगे को विंटेज टेक्सचर वाले फेब्रिक से तैयार किया गया है, जिसके ऊपर प्योर जरदोजी वर्क किया गया है। लहंगे पर कुछ पुराने सिक्के और विंटेज चीजों का इस्तेमाल करके इसे रॉयल लुक दिया गया, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

लहंगे पर लिखा गीता का श्लोक
ईशा अंबानी के इस लहंगे पर गीता का श्लोक भी लिखा है- 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन'। जिसका अर्थ है- 'कर्म पर ही आपका अधिकार है, कर्म के फलों में कभी नहीं।' ईशा का ये लहंगा सचमुच काफी अट्रेक्टिव था।



Click it and Unblock the Notifications
