Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इटालियन फैशन डिजाइनर ने दुनिया को कहा अलविदा, क्यों उनके कपड़े और एक्सेसरीज बिकते हैं इतने महंगे?
Giorgio Armani Passed Away : इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर जॉर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अरमानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनके निधन की जानकारी अरमानी ग्रुप ने दी है। फैशन इंडस्ट्री में अरमानी का नाम "Re Giorgio" या किंग जॉर्जियो के नाम से भी मशहूर था। उनके डिज़ाइन और ब्रांड ने फैशन की दुनिया में एक नया मुकाम स्थापित किया।
जॉर्जियो अरमानी को फैशन इंडस्ट्री के किंग माने जाने का कारण उनके क्रिएटिव डिज़ाइन और कपड़ों की गुणवत्ता है। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कई नए ट्रेंड शुरू किए, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण था कपड़ों को कंफर्टेबल और स्टाइलिश दोनों बनाना। अरमानी का यह फोकस उनके डिज़ाइनों को हमेशा अलग और प्रीमियम बनाता था। आइए जानतेे हें कि आखिर दुनियाभर क्यों मशहूर है अरमानी के कपड़े।

अरमानी ब्रांड के कपड़ों की खासियत
अरमानी के कपड़े आरामदायक, एलिगेंट और क्लासिक लुक के लिए जाने जाते हैं। उनका खास ध्यान कपड़े के फैब्रिक, फिट और फिनिशिंग पर रहता है। यही वजह है कि अरमानी के कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं। फैशन इंडस्ट्री में लग्जरी ब्रांड की लिस्ट में अरमानी का नाम हमेशा ऊँचे स्थान पर रहा।
अरमानी ब्रांड के उत्पाद
अरमानी सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बेल्ट, शूज, घड़ियां और एक्सेसरीज के लिए भी जाना जाता है। अरमानी के उत्पाद पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध हैं और ये हाई क्वालिटी और स्टाइलिश होते हैं। हर डिज़ाइन में फैशन और आराम का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
अरमानी के कपड़ों की कीमत
- अरमानी के उत्पादों की कीमत उनके फैब्रिक, डिज़ाइन और प्रीमियम ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करती है।
- एक बेसिक टी-शर्ट की कीमत लगभग 10,000 रुपये से शुरू होती है।
- क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से कीमत बढ़ती है और लाखों में पहुँच सकती है।
- एक सिंपल वॉच की शुरुआती कीमत भी लगभग 10,000 रुपये से होती है।
- अरमानी का सबसे महंगा सूट लगभग 10 लाख रुपये तक का होता है।
क्यों इतने महंगे हैं अरमानी के कपड़े?
अरमानी के कपड़े महंगे इसलिए हैं क्योंकि उनमें इस्तेमाल किया गया फैब्रिक उच्च गुणवत्ता वाला होता है। इसके अलावा, हर डिज़ाइन को विशेष फिनिशिंग और स्टाइल के साथ तैयार किया जाता है। ब्रांड की पहचान, डिज़ाइन की अनोखी शैली और लंबे समय तक चलने वाली क्वालिटी, सभी मिलकर कीमत को प्रभावित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
