Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स
Giorgia Meloni Jhumka Look Viral: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी न केवल अपनी बेबाक राजनीति, बल्कि अपने खास फैशन सेंस के लिए भी दुनिया भर में जानी जाती हैं। हाल ही में मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में वे भारतीय स्टाइल के ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमकों में नजर आ रही हैं। मेलोनी का यह 'देसी लुक' सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारत और इटली के मजबूत होते सांस्कृतिक रिश्तों के तौर पर भी देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस खूबसूरत सेल्फी के साथ उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब भी दिया है।
मेलोनी के इस 'पावर लुक' सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है और खासतौर पर महिलाओं के बीच झुमकों का क्रेज फिर से बढ़ा दिया है। अगर आप भी मेलोनी की तरह ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो यह जानना जरूरी है कि हर झुमका हर चेहरे पर नहीं जंचता। यहां 5 बेहतरीन झुमका डिजाइन्स दिए गए हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए फिर चलते हैं फैशन की दुनिया में और गर्मी में पाते हैं कूल लुक।

1. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका (Oxidized Silver Jhumkas)
मेलोनी की तरह अगर आप फॉर्मल शर्ट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका लुक आपके लिए बेस्ट है। यह लगभग हर फेस शेप पर अच्छा लगता है, खासकर ओवल (Oval) चेहरे पर। आप इस तरह के झूमके कनॉट प्लेस और सरोजनी नगर से आसानी से ले सकते हैं वो भी कम दामों में।
2. कश्मीरी धागा झुमका (Kashmiri Pearl Drop Jhumkas)
अगला नंबर है कश्मीरी धागा झुमका का इन झुमकों के साथ कान के ऊपर तक जाने वाली लंबी मोतियों या धागे की लटकन होती है। यह हार्ट शेप चेहरे के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह जबड़े के पास वॉल्यूम जोड़ता है। आप इन झुमकों को ऑनलाइन भी मंगवा सकती हैं और सरोजनी नगर या फिर दिल्ली युनिवर्सिटी के पास की मार्केट से खरीद सकती हैं।
3. चांदबाली स्टाइल झुमका (Chandbali Jhumkas)
यह ऊपर से आधे चांद की तरह और नीचे झुमके के आकार का होता है। यह काफी रॉयल लुक देता है। स्क्वायर या थोड़े लंबे चेहरे पर चांदबाली बहुत खूबसूरत लगती है, क्योंकि यह चेहरे के शार्प कट को सॉफ्ट लुक देती है।
4. टेराकोटा या क्ले झुमका (Terracotta/Handmade Jhumkas)
यह मिट्टी से बने होते हैं और बहुत रंगीन व हल्के होते हैं। कुर्तियों के साथ इनका लुक बहुत निखर कर आता है। ऑफिस गोइंग हों या फिर कॉलेज जाने वाली लड़कियां हर किसी पर ये झुमके खूब जचते हैं। साथ ही राउंड फेस शेप वाली महिलाओं को लंबे और लटकने वाले टेराकोटा झुमके पहनने चाहिए, जिससे चेहरा थोड़ा लंबा दिखे।
5. मीनाकारी झुमका (Meenakari Enamel Jhumkas)
अगर आप इंडियन आउटफिट पहन रहे हैं तो मीनाकारी झुमके आपके लिए बेस्ट हैं। इन पर बारीक रंगों और फूलों की नक्काशी होती है। साड़ियों और भारी सूट के लिए यह क्लासिक चॉइस है।



Click it and Unblock the Notifications
