Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
LFW 2023: जान्हवी कपूर से लेकर दिशा पाटनी ने किया रैंप वॉक, कोई चाल तो कोई स्नीकर्स के वजह से हुआ Troll
Lakme Fashion Week 2023: दिल्ली में आयोजित लैक्मे फैशन वीक 2023 के तीसरे दिन जान्हवी कपूर, दीया मिर्जा, आथिया शेट्टी और दिशा पाटनी ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप पर वॉक किया। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल हो रहा है। आइए एक नजर डालते हैं इनके लुक पर।

जान्हवी कपूर
लैक्मे फैशन वीक 2023 के रैंप पर जान्हवी कपूर ने फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के नए और लेटेस्ट कलेक्शन को फ्लॉन्ट करते हुए शोज टॉपर बनीं जान्हवी कपूर ने अपने लुक से चारचांद बिखेरा। जान्हवी कपूर के लुक की बात करें तो एक स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रैस, जो बस्टियर स्टाइल में आया था, जिसमें कटआउट को बॉडी-ग्रेसिंग स्कर्ट के साथ जोड़ा गया था। वहीं परफेक्ट मेकअप और हेयरस्टाइल ने एक्ट्रेस के लुक पर चार चांद लगा दिए। फैंस को उनका ये लुक तो खूब पसंद आया लेकिन रनवे पर उनकी वॉक की वजह से सोशल मीडिया में ट्रोल हो गई। वहीं लोगों ने वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट करना शुरु कर दिया है।

दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन फैशन डिजाइनर पंकज और निधि के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। दीया ने आइवरी को - ऑर्ड पहना है। दीया ने व्हाइट पैंट के साथ एंब्रॉयड्रेड क्रॉप टॉप और जैकेट पेयर किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ग्लोइंग मेकअप के साथ मोतियों से सजा इयर कफ पहना हुआ था।

अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी ने बीरकेनस्टॉक के ग्राउंडेड इन नेचर कलेक्शन के लिए फैशन डिज़ाइनर शिवम और नरेश के लिए कैटवॉक किया है। उन्होंने सिल्वर और ब्राउन ओम्ब्रे आउटफिट पहना था, जो प्लंजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी पैटर्न के डिटेलिंग के साथ है। आउटफिट के साथ उन्होंने मल्टी कलर्ड टॉप्स ईयरिंग और मेटैलिक डिज़ाइन वाला सैंडल कैरी किया है। लाइट ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को हॉफ टाई-अप करके उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

हरनाज संधू
हरनाज संधू ने लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिज़ाइनर पल्लवी मोहन के लिए रैंप वॉक किया है। रैंप पर हरनाज वाइन कलर का प्लंजिंग नेकलाइन वाले गाउन में नजर आई। आउटफिट में फ्रिंज और मोटिफ वर्क की डिटेलिंग हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए हरनाज ने बोल्ड मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन कल्कि फैशन के लिए शोस्टॉपर बनीं। रैंप से दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गोल्डन- बेज लहंगे में वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। लहंगे का ब्लाउज में डीप प्लंजिंग-नेकलाइन का काम किया गया था वहीं, उनके लहंगे में शानदार पर्ल और गोल्ड मोटिफ्स की खूबसूरत कारीगरी की गई थी। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने इस रैंप वॉक के जरिए हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं एस बार दिशा पाटनी का लुक नहीं बल्कि रैंप वॉक करते समय पहने हुए स्पोर्ट्स शूज ने लोगों का ध्यान खीचा है। जिसकी वजह से अब कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके नए एक्सपेरिमेंट की तारीफ कर रहे हैं। ए



Click it and Unblock the Notifications
